>
Title:Need to set up an Airport in Ajmer, Rajasthan.
प्रो. रासा सिंह रावत (अजमेर): महोदय, अजमेर ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन एवं शैक्षिक दृिष्ट से एक महत्वपूर्ण नगर है। यह नगर रेलवे तथा राट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, परन्तु अभी तक हवाई यातायात से जुड़ा हुआ नहीं है। फलस्वरूप देश-विदेश के हजारों पर्यटकों को यहां तक आने-जाने में अत्यधिक असुविधा होती है। इस नगर का सर्वांगीण विकास भी नहीं हो पा रहा है।
अतः भारत सरकार से अनुरोध है कि अजमेर में शीघ्र ही हवाई अड्डे की स्थापना कर इसे देश के हवाई यातायात से अविलम्ब जोड़ा जाये।