Judgements

Need To Set-Up An L.P.G. Outlet In Salempur, Deoria, Uttar Pradesh. on 16 August, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Set-Up An L.P.G. Outlet In Salempur, Deoria, Uttar Pradesh. on 16 August, 2007


>

Title: Need to set-up an L.P.G. outlet in Salempur, Deoria, Uttar Pradesh.

श्री हरिकेवल प्रसाद (सलेमपुर) :  अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय सलेमपुर में किसी एलपीजी गैस एजेंसी के नहीं होने के कारण यहां के नागरिकों को मजबूर होकर काला बाजार से महंगे दामों पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ता है। फिर भी गैस की भारी किल्लत बनी रहती है क्योंकि इस नगर पंचायत की आबादी अधिक है। सलेमपुर तहसील मुख्यालय होने के साथ ही विकास खंड मुख्यालय एवं रेलवे का जंक्शन स्टेशन भी है। यहां प्राथमिक स्तर से लेकर महाविद्यालय स्तर तक की दर्जनों शिक्षण संस्थाएं हैं। लगभग आधे दर्जन व्यवसायिक बैंक हैं और इतनी ही संख्या में वभिन्न विभागों के कार्यालय भी हैं। इस नगर पंचायत क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप हैं परन्तु विगत कई वर्षों से वभिन्न स्तरों पर पत्र व्यवहार करने के बाद भी गैस एजेंसी नहीं स्थापित की गई जबकि इस जनपद देवरिया, उत्तर प्रदेश के कई छोटे स्थानों पर भी गैस एजेंसियां स्थापित हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि वह निष्पक्ष एवं व्यवहारिक द्ृष्टिकोण अपनाते हुए सलेमपुर में तत्काल एलपीजी गैस एजेंसी स्थापित कराने के संबंध में प्रभावी कदम उठायें।