ont>
Title: Need to set up food processing industries in Parbhani and Naded districts, Maharashtra- Laid.
( हिंगोली):अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र हिंगोली के जिला परबनी एवं नादेड जिले में कोई भी महत्वपूर्ण उद्योग नहीं है, जिसके कारण लोगों को आजीविका के लिए दूसरे क्षेत्र में जाना पड़ता है जबकि यहां पर कई कच्चे माल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहां पर खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग की स्थापना हो सकती है। परन्तु यहां पर उद्योग खोले जाने के संबंध में आज तक कोई पहल नहीं हुयी है और न ही कोई सर्वे किया गया है। यहां पर सब्जी और खाद्यान्न की बड़ी बड़ी मंडियां हैं। यहां पर खाद्य प्रसंस्करण के खोले जाने से किसानों को बहुत फायदा होगा और इस क्षेत्र के औद्योगिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इन क्षेत्रों में कच्चे माल और कृषि पदार्थो की उपलब्धता के आधार पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहित करें।