Lok Sabha Debates
Need To Set Up Industries At Sidharthnagar District, U.P.-Laid. on 31 July, 2001
Title: Need to set up industries at Sidharthnagar district, U.P.-Laid.
(डुमरियागंज):हमारा संसदीय जनपद सिद्धार्थनगर नेपाल सीमा से लगा होने के कारण बहुत पिछड़ा है। भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार यह १०० सबसे गरीब जनपदों में से एक है। यहां लोगों की रोजी रोटी हेतु कोई उद्योग धंधा नहीं है, जिसके कारण इन्हें रोजी रोटी के लिए यहां से बाहर जाना पड़ता है।
अत: मेरी सरकार से मांग है कि इस जनपद में उद्योग धंधे लगाए जायें, जिससे इस जनपद की गरीबी और पिछड़ापन दूर हो सके।