Judgements

Need To Set Up L.P.Ts At Mandsaur And Neemuch Districts In Madhya … on 23 March, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Set Up L.P.Ts At Mandsaur And Neemuch Districts In Madhya … on 23 March, 2001

Title: Regarding need to set up L.P.Ts at Mandsaur and Neemuch districts in Madhya Pradesh – laid.

डॉ० लक्ष्मीनारायण पाण्डेय

(मंदसौर):मध्य प्रदेश के मेरे संसदीय क्षेत्र में मंदसौर तथा नीमच में यद्यपि दूरदर्शन प्रसारण की सुविधा है तथापि वर्तमान में इसके आसपास के अनेक स्थान प्रसारण केन्द्र की रेंज में न आने के कारण दूरदर्शन के कार्यक्रमों से वंचित हैं, ऐसे स्थानों में प्रमुखत: मंदसौर जिले का सुवासरा तथा नीमच जिले का जावद व सिंगोली हैं। वहां के नागरिकों द्वारा समय समय पर सरकार से इस बारे में अनुरोध किया जाता रहा है। आज जबकि संचार और दूरदर्शन सुविधाओं का व्यापक रूप से विस्तार हो रहा है, ऐसी दशा में उपरोक्त स्थानों को भी इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।

अत: मेरा सूचना प्रसारण मंत्री से अनुरोध है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के उपरोक्त स्थानों पर दूरदर्शन की सुविधा प्राप्त हो सके इस हेतु अल्प-शक्ति प्रसारण केन्द्र खोले जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें ताकि क्षेत्र के नागरिकों को उक्त सुविधा का लाभ मिल सके।