Title: Need to set up locomotive shed at Chakradharpur, Jharkhand.
(सिंहभूम): सभापति महोदय, दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय राजस्व हासिल करता है, परन्तु रेलवे की ओर से यहां के लोगों को विशेष फायदा नहीं हो रहा है। यहां पर लोकोमोटिव का एक शैड था, परन्तु न जाने क्यों इसको बंद कर दिया है जबकि यहां पर इसकी अत्यंत जरूरत है क्योंकि माल ढोने में रेल का अधिक प्रयोग इस क्षेत्र में होने के कारण यहां पर मरम्मत का कार्य अति आवश्यक है। इस प्रकार से शैड के बनने से यहां के खनिज पदार्थों के परिवहन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और यहां के स्थानीय और आदिवासी लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
मेरा सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि चक्रधरपुर में एक लोकोमोटिव शैड पुन : स्थापित करना अति आवश्यक है।