Title: Need to set up proposed Economic Zone of U.P. at Kanpur.
श्री श्रीप्रकाश जयसवाल (कानपुर) : महोदय, कानपुर शहर जिसे भारत का मानचेस्टर कहा जाता था, आज औद्योगिक बदहाली का शिकार है। वहां के प्रमुख उद्योग बन्द हो गए हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, कानून व व्यवस्था की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते कानपुर की समस्याओं में निरन्तर वृद्धि हुई है। वहां की समस्याओं आवास, प्रकाश, जल, वायु, रोजगार बढ़ती जनसंख्या व शहर का नष्ट होता स्वरूप प्रमुख है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए समुचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इन समस्याओं पर यदि तत्काल ध्यान न दिया गया तो वहां पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।
अत: इस विषम स्थिति के निराकरण के लिए अन्य बातों के साथ-साथ सरकार को वहां के आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुझे मालूम हुआ है कि केन्द्रीय सरकार का वाणिज्य मंत्रालय देश में कुछ इकोनोमिक जोन्स की स्थापना करने जा रहा है। जिन स्थनों /प्रदेशों में ऐसे जोन्स की स्थापना की जानी है, उनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है।
अत: सरकार से मेरा निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित इकोनोमिक जोन की स्थापना के लिए कानुपर शहर सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है तथा ढांचागत सुविधाओं व अन्य परिस्थितियों को द्ृष्टिगत रखते हुए कानपुर को ही नए इकोनोमिक जोन की स्थापना के लिए चयन किया जाए।