Judgements

Need To Shift The Existing Cement Factories Located In Amreli … on 26 April, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Shift The Existing Cement Factories Located In Amreli … on 26 April, 2005

Title: Need to shift the existing cement factories located in Amreli Parliamentary Constituency in Gujarat to some other place with a view to checking environmental pollution in the area.

श्री वी.के. ठुम्मर (अमरेली) : अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र अमरोली के अंतर्गत दो सीमेंट फैक्टि्रयां हैं जो अपने वेस्टज को किसानों की जमीनों में फेंक देती है, जिसके कारण किसानों की जमीन बंजर होती जा रही है और इन दोनों फैक्टि्रयों से इतना डस्ट निकलता है कि लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा खतरा बन गय है। इस संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्री जी को अनेक पत्र लिख चुका हूं परन्तु अभी तक इन दोनों सीमेंट फैक्टि्रयों द्वारा पैदा किये जा रहे प्रदूषण को रोका नहीं जा सका है। साथ ही दोनों सीमेंट फैक्टि्रयों द्वारा ट्रकों में २५ हजार टन माल ढोया जाता है जबकि ट्रकों पर केवल १५ हजार टन माल ढोने का नियम है, जिसके कारण यहां की सभी सड़के खराब हो गयी है। इन दोनों फैक्टि्रयों से गरि वन क्षेत्र को भी बहुत नुकसान हो रहा है। इन सब कारणों से इन दोनों फैक्टि्रयों को किसानों के हित एवं वन क्षेत्र के बचाव के लिए हटाना जरूरी है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि दोनों सीमेंट फैक्टि्रयों को यहां से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाये, जहां पर इनके प्रदूषण से वातावरण खराब न हो सके।