an>
Title: Need to start gauge conversion work on Chhindwara-Sivani-Nainpur-Mandla for railway line in Madhya Pradesh.
श्री के.डी. देशमुख (बालाघाट): सभापति महोदय, आपने मुझे बोलने के लिये अवसर दिया, उसके लिये मैं आपका आभारी हूं।
सभापति महोदय, मैं मध्य प्रदेश के बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र से चुनकर आय़ा हूं जो मध्य प्रदेश के दोनों सर्वाधिक पिछड़े जिले हैं। वर्ष 2010-11के रेल बजट में छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर-मंडल फोर्ट जो 182 किलोमीटर लम्बी नैरो गेज रेल लाईन है, को ब्राड गेज में परिवर्तित किये जाने हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसकी अनुमानित लागत 556 करोड़ रुपये है लेकिन बजट में केवल पांच करोड़ रुपया दिया गया था। यह पिछड़ा जिला है, मंडला जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है, हमारा सिवनी जिला पिछड़ा जिला है। बड़ी रेल लाईन न होने के कारण यह जिला उद्योग से वंचित है। जब पांच करोड़ रुपये के लिये बजट की स्वीकृति मिल गई तो रेल विभाग को छिंदवाड़ा-सिवनी, सिवनी -मंडला को नैरो गैज से ब्राड गेज का काम प्रारम्भ करना चाहिये था। मैं आपके माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्रालय से निवेदन करना चाहता हूं कि इस नैरो गेज को बॉड गेज में परिवर्तित करने के लिये काम तत्काल शुरु करे जिसकी मैं अपेक्षा करता हूं।