>
Title : Need to start work on Jodhpur-Barmer and Jodhpur-Jaisalmer National Highway and also clear the proposals for construction of roads under Central Road Funds for Jodhpur.
श्री जसवंत सिंह बिश्नोई (जोधपुर) : अध्यक्ष महोदय, मेरे लोक सभा क्षेत्र जोधपुर में काफी समय पूर्व दो राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किये गये थे। एक राष्ट्रीय राजमार्ग जोधपुर से बाड़मेर एवं दूसरा जोधपुर से जैसलमेर। लेकिन दो साल गुजरने के बाद भी अभी तक उन पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। अभी भी लोग सिर्फ राजमार्ग के खंभों से संतुष्ट हो रहे हैं। महोदय, मैं आपके माध्यम से भूतल परिवहन मंत्री महोदय से निवेदन करूंगा कि दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर कार्य तुरंत शुरू किये जाये। साथ ही राजस्थान सरकार ने जोधपुर जिले के सडक निर्माण हेतु केन्द्रीय सड़क नधि के अंतर्गत कई प्रस्ताव भेजे हैं, वे प्रस्ताव आज भी लंबित हैं।
महोदय, जोधपुर एक सीमावर्ती जिला है। जनहित में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं केन्द्रीय सड़क नधि के अंतर्गत लंबित प्रस्ताव तुरंत स्वीकृत किये जाये ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।