>
Title : Need to stop acquisition of agricultural land for construction of railway freight corridor in Chandauli Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.
श्री रामकिशुन(चन्दौली) : अध्यक्ष महोदय, उत्तर प्रदेश राज्य के चन्दौली जनपद के अंतर्गत रेलवे द्वारा रेलवे फ्रेट कोरिडोर के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। जनपद चन्दौली के अंतर्गत जिस जमीन को रेलवे द्वारा अधिग्रहण करने की योजना बनाई गई है वह जमीन पूर्ण रूप से कृषि योग्य भूमि है तथा छोटे-छोटे किसानों की भूमि है जिसके अधिग्रहण से अधिकतर किसान भूमिहीन हो जायेंगे और उनकी आमदनी पर सीधे तौर पर असर पड़ेगा।
अतः मैं आपके माध्यम से सरकार से अनुरोध करता हूं कि रेलवे द्वारा किये जाने वाली भूमि अधिग्रहण पर अतिशीघ्र रोक लगायी जाये तथा रेल फ्रेट कोरिडोर हेतु समानान्तर उपलब्ध रेलवे की भूमि का उपयोग किया जाये। जनपद चन्दौली एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है यहां के किसान काफी रोष प्रकट कर रहे हैं तथा कानून व्यवस्था खराब होने की संभावना है। अतः शीघ्रातिशीघ्र भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की कार्रवाई की मांग करता हूं।