an>
Title: Need to take action against the officials of Urban Co-operative Bank, Bikaner (Rajasthan) for committing irregularities.
MR. CHAIRMAN: Shri Arjun Ram Meghwal Ji, you are allowed to raise your point. You cannot raise any allegation. You just make the point and sit down. आपने जो नोटिस दिया है, उसमें एलीगेशन्स हैं। उन्हें आप नहीं बोलें। You just raise the issue and then finish.
SHRI ARJUN RAM MEGHWAL (BIKANER): Sir, thank you for allowing me to make my submission in ‘Zero Hour’.
सभापति महोदय, मैं बीकानेर संसदीय क्षेत्र से आता हूं। वहां लगभग30 वर्ष पहले एक अरबन को-आपरेटिव बैंक स्थापित हुआ और हजारों लोगों ने यह मानकर कि वह आर.बी.आई. के लाइसेंस के अन्तर्गत स्थापित हुआ बैंक है और नाबार्ड उसे फायनेंस करता है, अपना पैसा जमा कराया। मैं कहना चाहता हूं कि उनका पैसा उसमें जमा है, जिसकी रसीदें उनके पास हैं, लेकिन अरबन को-आपरेटिव बैंक के लोग यह कहते हैं कि Bank is under liquidation. उन्हें उनका पैसा वापस नहीं दे रहा हैं। इसलिए मैं आपके माध्यम से वित्त मंत्री जी से कहना चाहता हूं कि उस अरबन को-आपरेटिव बैंक को उनके भरोसे मत छोड़ो। जिन नागरिकों ने उसमें बचत बैंक के माध्यम से अथवा एफ.डी.आर. के माध्यम से पैसे जमा कराए हैं, उनके पैसे वापस दिलाए जाएं। यह डय़ूटी तो सरकार निभा ही सकती है। इसलिए मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि ऐसा अन्याय नहीं हो और माननीय वित्त मंत्री जी इसमें हस्तक्षेप करें। इसलिए मैं आपके माध्यम से यह कहना चाहता हूं कि लोगों के साथ ऐसा अन्याय नहीं हो और आप इसमें हस्तक्षेप करें। लोगों का पैसा जमा है, उनके पास रसीदें हैं। वहां के कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं मिल रही है।
MR. CHAIRMAN : Thank you Meghwalji.
I thank all the hon. Members for raising these matters of urgent public importance.
The House stands adjourned to meet again at 11 a.m. on Wednesday, 29th July, 2009.
20.05 hrs.
The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock
on Wednesday, July 29, 2009/Sravana 7, 1931 (Saka).