nt>
Title: Need to take appropriate measures to improve the living condition of Beedi workers in Jharkhand
श्री फुरकान अंसारी (गोड्डा) : उपाध्यक्ष महोदय, झारखंड राज्य अन्तर्गत देवधर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गरिडीह और साहिबगंज जिलों में लगभग २ लाख बीड़ी मजदूरों की दशा अत्यन्त खराब है। स्थिति यह है कि ३० प्रतिशत बीड़ी मजदूर यक्ष्मा रोग से तथा १५ से २० प्रतिशत मोतियाबिन्द रोग से पीड़ित हैं। लगभग ८० प्रतिशत मजदूरों को रहने के लिए मकान नहीं हैं। निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है। केन्द्र सरकार से मिलने वाली स्वास्थ्य लाभ योजना, आवास योजना एवं पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृति इत्यादि से भी मजदूर वंचित हैं। विभाग से अधिकतर मजदूरों का पंजीकरण भी नहीं किया गया है।
मैं सरकार से मांग करता हूं कि तुरन्त हस्तक्षेप करे और केन्द्र से मिलने वाली सभी सुविधाएं बीड़ी मजदूरों को शीघ्र उपलब्ध कराएं।