Judgements

Need To Take Necessary Steps To Check Recurring Floods In Bihar. on 12 March, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Take Necessary Steps To Check Recurring Floods In Bihar. on 12 March, 2001

Title: Need to take necessary steps to check recurring floods in Bihar.

श्री राजो सिंह

(बेगूसराय): सभापति महोदय, बिहार देश का सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित राज्य है। इसके लगभग ९१ लाख हैक्टेयर के कुल भौगोलिक क्षेत्र में से लगभग ६८ लाख हैक्टेयर क्षेत्र प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होता है, जिसका प्रमुख कारण नेपाल में हिमालय से निकलने वाली नदियां हैं। जब तक भारत सरकार के प्रभावी हस्तक्षेप से इन नदियों पर नेपाल में बांध नहीं बनाए जाएंगे, तब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सकेगा। बाढ़ पर नियंत्रण के अतरिक्त बाढ़ प्रभावित लोगों को अस्थाई आवास देने के लिए पर्याप्त प्रबन्ध करने की भी आवश्यकता है। फ्लडप्रूफिंग कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय सहायता अब तक मात्र एक बार ही दी गई है। एकमुश्त उपाय के रूप में विस्तृत फ्लडप्रूफिंग कार्यक्रम के तहत ऊंचे स्थानों पर आवासीय शैल्टर बनाए जाने के अलावा पेयजल और सफाई सम्बन्धी सुवुधाएं भी उपलब्ध करानी होंगी।

मैं सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इन जटिल समस्याओं की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं।