Judgements

Need To Take Rehabilitation Measures In Flood Affected Areas Of Beed … on 25 August, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Take Rehabilitation Measures In Flood Affected Areas Of Beed … on 25 August, 2006


an>

Title : Need to take rehabilitation measures in flood affected areas of Beed Parliamentary Constituency, Maharashtra.

श्री जयसिंगराव गायकवाड़ पाटील (बीड) : महोदय, मेरा चुनाव क्षेत्र, बीड, महाराष्ट्र गोदावरी नदी के पानी से बाढगस्त हुआ है। गेवराई व माजलगांव परली तहसील के गोदावरी किनारे के अनेकों गांव का सम्पर्क टूट गया है। बहुत सारे गांव के किसनों को सेना की मदद से सुरक्षित जगह लाया गया है। गांवों से सभी झुग्गी झोंपड़ी, मिटटी के घर व जानवरों का चारा और फसल बह जाने से सब तरफ तबाही मच गयी है। यहां तक कि गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गयी हैं। नदी किनारे गांवों के सारे किसान निराश्रित हो गए हैं।

राज्य शासन की ओर से आज उन्हें केवल दो समय का भोजन दिया जा रहा है। लेकिन किसान भविष्य के बारे में चिंतित हैं। वैसे तो बीड जिल्हें में बारिश की कमी के कारण खरीफ की फसल पर भारी असर हुआ है। दूसरी तरफ ऊपरी इलाके में भारी बारिश के कारण गोदावरी में बाढ़ व जायकवाड़ी प्रकल्प से अतरिक्त प्राणी छोडने के कारण गोदावरी किनारे के गांव के किसानों को दुतरफा मार पड़ी है। इन किसानों को सहारा व तत्काल मदद की जरूरत है।

अत: मेरा आपके माध्यम से माननीय गृह मंत्री जी से अनुरोध है कि वे इस विषय में व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें। बीड जिल्हे के उपरोक्त क्षेत्र के परिस्थिति का जायजा लें व बाढ़ पीड़ित किसानों के सभी प्रकार के नुकसान के पंचनामें तुरंत करें, जानवरों के चारे की व्यवस्था, किसनों के लिए लगे कन्प आगे और तीन महीने तक चालू रहे, इन्हें दी जाने वाली मदद का पहला हफ्ता तत्काल देने की व्यवस्था करें व भविष्य में ऐसी नौबत फिर न आये इसलिए इन सभी गांवों का पुनर्वसन कार्य शीघ्र शुरू करने का कष्ट करें ताकि मेरे चुनाव क्षेत्र बीड लोक सभा महाराष्ट्र के किसानों का भविष्य भयमुक्त व चैन अमन से परिपूर्ण हो।