Judgements

Need To Take Steps For Construction Of A Bridge To Link Vidur Kuti With … on 22 December, 2004

Lok Sabha Debates
Need To Take Steps For Construction Of A Bridge To Link Vidur Kuti With … on 22 December, 2004


Title :Need to take steps for construction of a bridge to link Vidur Kuti with Hastinapur.

श्री मुंशी राम

(बिजनौर) : उपाध्यक्ष महोदय, राजधानी दिल्ली से ९५ कि.मी. की दूरी पर स्थित हस्तिनापुर, जो कि गंगा नदी के किनारे पर है, वह कभी हस्तिनापुर राज्य का हिस्सा था, जिसमें धार्मिक स्थल पांडेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण, विदुर टीले का पुनर्निर्माण, शाकापीर की मजार का निर्माण, कर्ण सूर्य मंदिर का सौन्दर्यीकरण, कर्णघाट से द्रौपदी घाट तक झील का निर्माण, जैन धर्म के सभी दर्शनीय स्थलों का सौन्दर्यीकरण, प्राचीन महात्मा हरिदास की कुटी का निर्माण, भाई धर्म सिंह जी पंच प्यारे की जन्म स्थली सफैपुर को पूर्ण रूप से सिख धर्म के तीर्थ के रूप में विकसित करने के साथ दूसरे गंगा के किनारे पर स्थित विदुर कुटी जो कि जिला बिजनौर में स्थित है, दोनों किनारों को जोड़ने हेतु पुल का निर्माण कराये जाने से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे ११९ की दूरी ४० कि.मी. कम हो जायेगी। जिससे समय की बचत के साथ-साथ उत्तरांचल, नैनीताल से जुड़ने वाली दिल्ली के लिए सफर करने वालों को डीजल एवं पैट्रोल की करोड़ों रुपये की बचत होगी।