Lok Sabha Debates
Need To Take Steps To Check Corruption In Public Offices-Laid. on 17 April, 2001
Title:Need to take steps to check corruption in public offices-Laid.
श्री विजय गोयल (चांदनी चौक) : समाज में राजनीतिक लोगों की छवि बहुत खराब हुई है। उसका कारण हम सब हैं। आज आवश्यकता है कि राजनीतिक पार्टियों के नेता आपस में बैठकर एक आचार-संहिता बनायें।
आम आदमी का वास्ता ज्यादा राजनीतिक व्यक्ति से नहीं पड़ता। उसका वास्ता तो नौकरशाह या अफसर से पड़ता है और यही नौकरशाही/अफसर जनता की नहीं सुन रहे और सुननी पड़ रही है, संसद सदस्य, विधायक या निगम पार्षद को। हमारा काम तो नीति/पॉलिसी बनाना है व यह देखना है कि सरकारी कर्मचारी-अफसर ठीक काम कर रहे हैं या नहीं। इसलिए आज आवश्यकता है कि हम ईमानदार अफसर-कर्मचारी की पीठ ठोकें और भ्रष्ट को बाहर करें।