>
Title: Need to take steps to check recurring floods in Gomti river in Sultanpur Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.
डॉ. संजय सिंह (सुल्तानपुर): मेरे संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में गोमती नदी का दायरा 90 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस नदी में वर्ष 1952, 1962, 1975, 1984, 2004 एवं 2009 में बरसात के दिनों में बाढ़ आने से नदी के दोनों किनारों पर बसे 50 से 100 गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए और कई गांव बह गये जिसके कारण नदी में कटाव के चलते करोड़ों की फसल बर्बाद हो गई, कई पशु बह गये और बाढ़ से कुछ लोगों की मौत भी हुई है।
इस संबंध में मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि बाढ़ पर नियंत्रण करने के लिए कटान के स्थान का सर्वे, आवश्यक वृक्षारोपण और मजबूत ढंग से अन्य उपाय किये जायें, जिससे सुल्तानपुर में गोमती नदी के किनारों पर बसे गांवों में लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके।