Judgements

Need To Take Steps To Curb The Increasing Cases Of Female Foeticide. on 27 November, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Take Steps To Curb The Increasing Cases Of Female Foeticide. on 27 November, 2006


>

Title: Need to take steps to curb the increasing cases of female foeticide.

श्रीमती नीता पटैरिया (सिवनी) : महोदय, मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार का ध्यान देश के वभिन्न भागों में मादा भ्रूण हतयाओं की लगातार बढती घटनाओं की ओर दिलाना चाहती हूं। मान्यवर देश के अधिकतर राज्यों में बहुत बड़ी मात्रा में डाक्टरों के साथ मिलीभगत से भ्रूण हत्यायें की जा रही हैं। जनगणना के आंकड़ों से भी दिख रहा है कि बालिकाओं की संख्या दिन प्रति दिन घट रही हे१ देश के कई राज्यों में बालक-बालिकाओं की संख्या में बहुत अंतर है। देश में भ्रूण हत्याओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाना होगा। सरकार मौजूदा दाण्डिक उपबंधों को और कठोर बनाने के लिए गर्भ का चकित्सीय समापन अधनियम में संशोधन करें तो भ्रूण हत्याओं की घटनाओं को रोका जा सकता है। देश के वभिन्न राज्यों के छोटे-छोटे शहरों में भी भ्रूण हत्यायें की जा रही हैं। इसलिए मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि सरकार इस ओर ध्यान दें और आवश्यक कदम उठाये।