>
Title : Need to undertake development works under Rajiv Gandhi Gramin Vidyutikaran Yojana and Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana in Kaushambi Parliamentary constituency, Uttar Pradesh.
श्री शैलेन्द्र कुमार (कौशाम्बी): मेरे संसदीय क्षेत्र कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश) के प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी जनपद में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में वित्तीय वर्ष 2010-11 में बजट एवं वित्तीय सहायता न मिल पाने के कारण उपरोक्त दोनों जनपदों खासकर कुण्डा बिहार, चायल, मंझनपुर, सिराथू विधान सभाओं में कार्य न होने से आम जनमानस में स्थिति असामान्य होती नजर आ रही है। केन्द्र सरकार कौशाम्बी लोक सभा क्षेत्र में तत्काल उपरोक्त योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्य सम्पन्न कराने की व्यवस्था करें।