Judgements

Need To Undertake The Repair Of National Highway In North Gujarat With … on 20 August, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Undertake The Repair Of National Highway In North Gujarat With … on 20 August, 2007


>

Title: Need to undertake the repair of National Highway in North Gujarat with a view to check water-logging in the areas.

 

श्री हरिसिंह चावड़ा (बनासकांठा) : उत्तर गुजरात में हाल ही में केन्द्र सरकार ने पालनपुर दिशा, भिलडी, सिहोरी, थरा, राघनपुर, सातलपुर में जो राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य किया था, वह वैज्ञानिक ढंग से नहीं किया गया और पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके कारण अभी हाल में जो बारिश आई थी, उसका पानी एक ही जगह इकट्ठा हो गया और पानी लोगों के घर पर चला गया। गरीब किसानों की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई और पानी के रुक जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग भी तहस नहस हो गया।

            सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि इस उपरोक्त राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत कराते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि पानी के बहाव के लिए नाले और नालियां भी बनाई जाएं, जिससे पानी एक जगह रुक नहीं सके।

 

 

14.32 hrs.