Judgements

Need To Undertake Welfare Measures For The Upliftment Of Landless … on 11 December, 2008

Lok Sabha Debates
Need To Undertake Welfare Measures For The Upliftment Of Landless … on 11 December, 2008


>

Title: Need to undertake welfare measures for the upliftment of landless people living below poverty line and increase the budget allocation of SC and ST Finance Development Corporation -laid.

 

श्री रामदास आठवले (पंढरपुर) : महोदय, देश में लगभग 8 करोड़ हेक्टेयर भूमि सरप्लस है, जो बिना उपयोग के बेकार पड़ी हुई है तथा वहीं दूसरी ओर हमारे देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित दूसरे समुदाय के ऐसे बहुत से नागरिकों की संख्या करोड़ों में हैं, जिनके पास कोई भूमि नहीं है।

            देश में गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या 26 प्रतिशत से भी अधिक है। आगामी 10 वर्षो में देश में गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को ऊपर उठाये जाने हेतु एक विस्तृत योजना बनाये जाने के साथ साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय को रोजगार के विशेष अवसर सुलभ कराये जाने हेतु अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का बजट बढ़ाया जाना चाहिए।

            मेरा अनुरोध है कि केन्द्र सरकार देश के भूमिहीनों को सरप्लस भूमि से भूमि का आबंटन किए जाने एवं गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाये जाने हेतु एक विस्तृत योजना बनाये जाने के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का धनाबंटन बढ़ाये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाये।