Judgements

Need To Upgrade Government Medical College, Jammu To The Level Of … on 21 March, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Upgrade Government Medical College, Jammu To The Level Of … on 21 March, 2006


an>

Title : Need to upgrade Government Medical College, Jammu to the level of AIIMS.

चौधरी लाल सिंह : उपाध्यक्ष महोदय, आपकी आज्ञा से मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। मैंने दो साल पहले सरकार के सामने यह मसला रखा था। कांग्रेस की चेयरपरसन श्रीमती सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में हमारा जो मसला अपग्रेडेशन आफ मेडिकल कालेज, जम्मू का है, उसे एम्स के पैटर्न पर बनाने के लिए एमाउंट सैंक्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री डॉ, अंबुमणि ने बहुत ने भी इस विषय में काफी काम किया।

उपाध्यक्ष महोदय : आप कृपया अपना प्रश्न पूछिए।

चौधरी लाल सिंह : महोदय, ५३ लाख लोग इससे संबंधित हैं और इस काम के लिए पर्याप्त पैसा देने की जरूरत है। मैं प्रार्थना करना चाहता हूं कि उपकरण खरीदने हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बहुत अधिक धनराशि की जरूरत है। इस कार्य के लिए सैल्फ सफशियेंट एमाउंट दिया जाए। इस काम से आपके पंजाब के गुरदासपुर और हिमाचल का डिस्ट्रक्ट कांगड़ा इसके साथ जुड़ता है। इन सबको इस इंस्टीटयूट का फायदा मिलेगा।

उपाध्यक्ष महोदय : आपकी डिमांड क्या है?

चौधरी लाल सिंह : हमारे इलाके के लोग दिल्ली के इस्टीटयूट्स में जाते हैं। मैं चाहता हूं कि अगर इस काम को स्पीडअप किया जाए और इस काम के लिए पर्याप्त धनराशि दी जाए, जिससे कि यह काम जल्द पूरा किया जा सके।