Judgements

Need To Withdraw The Move To Transfer Employees Of Police Wireless … on 18 March, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Withdraw The Move To Transfer Employees Of Police Wireless … on 18 March, 2005


>

Title: Need to withdraw the move to transfer employees of Police Wireless Department of U.P. to Uttaranchal.

श्री हरिकेवल प्रसाद (सलेमपुर) : सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान उत्तर प्रदेश के पुलिस वायरलेस लोगों के उत्तर प्रदेश से उत्तरांचल में स्थानान्तरित किए जाने की तरफ दिलाना चाहता हूं । इन लोगों को जूनियर बता कर उत्तर प्रदेश से उत्तरांचल स्थानान्तरित किया जा रहा है । जबकि उत्तर प्रदेश में पहले से ही १२०० के करीब पुलिस वायरलेस लोगों के पद खाली हैं । उत्तर प्रदेश से अगर इन लोगों का स्थानान्तरण उत्तरांचल कर दिया गया तो उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा । उत्तरांचल सरकार इन लोगों की सीधे नौकरी दे सकती है । परन्तु केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से इनको भेजने की तैयारी कर चुकी है जो लोकहित में नहीं है । इसके दूसरे अन्य विकल्प हैं ।

सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस वायरलेस के लोगों का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश से उत्तरांचल नहीं किया जाए ।