Title: Non-implementation of Pradhan Mantri Sarak Yojana in U.P.
12.51 hrs.
कुंवर अखिलेश सिंह (महाराजगंज, उ.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, भारत सरकार ने प्रत्येक गांव को जोड़ने के लिए प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना बनाई है। लेकिन उत्तर प्रदेश में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत आज तक एक इंच सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। भारत सरकार ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उत्तर प्रदेश में उनका खुला-खुला उल्लंघन हो रहा है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों से प्रस्ताव स्वीकृत होने चाहिए और माननीय संसद सदस्यों और विधायकों से भी प्रस्ताव पास होने चाहिए। लेकिन उत्तर प्रदेश के मंत्री अपने दबाव में मनमाने तरीके से योजनाओं को बना रहे हैं। जो गांव पिच मार्गों से जुड़े हुए हैं, उन मार्गों को भी दूसरे मार्गों से जोड़ने के लिए गलत योजना प्रस्तुत की जा रही है। हम लोगों ने बार-बार आग्रह किया कि भारत सरकार ने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उनके अनुरूप ही उन सड़कों और गांवों का चयन होना चाहिए। लेकिन उत्तर प्रदेश में जो मंत्री हैं, जिनका वक्त समाप्त होने वाला है, वे रिश्वतखोरी और मनमानेपन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। हम अपनी निश्चित जानकारी के आधार पर कहना चाहते हैं कि भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में जो धन दिया है, सरकार ने उसे अन्य कार्यों में खर्च कर दिया है, वेतन देने में खर्च करने का काम किया है। …( व्यवधान) महाराजगंज जनपद और गोरखपुर जनपद में दिशानिर्देशों का स्पष्ट तौर पर उल्लंघन हुआ है । मैं सरकार से मांग करता हूँ कि वह उत्तरप्रदेश सरकार को निर्देश दे कि उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना का कार्य भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप हो ।
प्रो. रासा सिंह रावत (अजमेर): उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से एक बहुत बड़ी समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।…( व्यवधान)मैं नक्सलवादियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग कर रहा हूं।…( व्यवधान)पिछले दिनों हमारे देश के कई राज्यों जैसे आंध्रा प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और बिहार में नक्सलवादियों की गतवधियां बहुत बढ़ गई हैं और उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record except what Prof. Rasa Singh Rawat says.
(Interruptions) …*
प्रो. रासा सिंह रावत :लूटमार, डकैती, हत्या, बम विस्फोट, जनप्रतनधियों के घर पर आक्रमण करना, समानान्तर कर वसूली आदि गतवधियां तेजी से हो रही हैं।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Kunwar Akhilesh Singh ji, please take your seat. The Minister is responding.
THE MINISTER OF HEALTH AND FAMILY WELFARE ( DR. C.P. THAKUR) : Sir, we convey the sentiments of the House to the concerned Minister
____________.