>
Title : Problems being faced by farmers due to non-existance of Krishi Vigyan Kendra in Akola district, Maharashtra.
श्री हरिभाऊ राठौड़ (यवतमाल) : अध्यक्ष जी, इस वर्ष १५ अगस्त, २००५ को लाला किले से भाषण करते हुये माननीय प्रधान मंत्री जी ने घोषणा की थी कि १०वीं योजना के अंत तक देश के हर जिले में एक कृषि विज्ञान केन्द्र खोला जायेगा। मेरा संसदीय क्षेत्र बहुत बड़ा है जिसमें अकोला में अभी तक कोई कृषि विज्ञान केन्द्र नहीं खोला गया है। इस संबंध में मुम्बई हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की जा चुकी है। मुम्बई की एक नामी संस्था ने इसकी स्टडी करके रिपोर्ट दी है कि काश्तकारों को अच्छी तरह से समझाना चाहिये कि कौन सी फसल पहले लगायें। माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के लिये अच्छी बात कही गई है लेकिन हमारे विदर्भ में किसान आत्महत्यायें कर रहे हैं। इसलिये हमारे जिले में दो कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जाने चाहिये ताकि किसानों द्वारा जो आत्महत्यायें की जा रही हैं, उन पर रोक लग स्ाके[RB15] ।
MR. SPEAKER: Shri Mohan Rawale, I am allowing you because you are a sportsman.
SHRI MOHAN RAWALE (MUMBAI SOUTH CENTRAL): Thank you, Sir.
महोदय, मैं आपके माध्यम से सदन को बताना चाहता हूं क…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : जो-जो सदस्य हाथ उठायेंगे, हम उन्हें नहीं बुलायेंगे।