Title: Problems faced by the border villages of Nadia District, West Bengal.
श्रीमती ज्योर्तिमयी सिकदर (कृष नगर) : अध्यक्ष महोदय, मैं एक महत्वपूर्ण विषय आपके सामने रखना चाहती हूं। मैं अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले एक विधान सभा क्षेत्र चापरा के गांव हटखुला की समस्या का उल्लेख करना चाहती हूं। यह गांव भारत और बांग्लादेश की सीमा रेखा पर है। इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि भारत में होते हुए भी यहां के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस गांव से अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अलग करने के लिए वहां तार द्वारा फैंसिंग की गई है। कुछ दिन पहले इस गांव के लोग दोनों तरफ आते-जाते थे। लेकिन इस फैंसिंग के द्वारा आना-जाना बंद हो गया है। वहां के निवासियों
* Not recorded
ने बीएसएफ से वहां पर एक गेट बनाने की मांग की थी, जिससे वहां के लोग मस्जिद में जा सकें, छोटे बच्चे स्कूल जा सकें और किसानों को अपनी फसल लाने में सुविधा हो। लेकिन कुछ दिन पहले बीएसएफ
ने वहां से दूर जाकर एक गेट बनाया है। इस कारण वहां के किसानों को अपनी फसल लाने में दिक्कत हो रही है, लोगों को नमाज पढ़ने में भी दिक्कत आ रही है और छोटे बच्चों को स्कूल में जाने में भी कठिनाई आ रही है। इसके अलावा जहां गेट बनाया गया है, उसके आसपास तालाब है, जिससे रोजमर्रा का सामान लाने में भी दिक्कत आ रही है। खासकर महिलाओं को, जब वे जाती हैं तो चैकिंग के समय उनके साथ दुव्र्यवहार किया जाता है। मैं सम्बन्धित मंत्री जी से निवेदन करना चाहती हूं कि गांववासियों की सुविधा के लिए तुरंत एक गेट वहीं पर बनाने की व्यवस्था की जाए और उस बोर्डर एरिया की जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर करना अति आवश्यक है। मैं मंत्री जी से यह भी निवेदन करना चाहती हूं कि वहां एक टीम भेजकर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली जाए और उनका हल करने के लिए उपाय किए जाएं।
MR. SPEAKER: Very good. Very well done.