font>
Title: Regading atrocities against the farmers and labourers in Bihar.
श्री शीशराम सिंह रवि (बिजनौर): अध्यक्ष महोदय, मैं बिहार सरकार की मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी की निष्क्रियता के बारे में बताना चाहता हूं। …( व्यवधान) वहां जनता के साथ जो दुव्र्यवहार किया जा रहा है, वह मै बताना चाहता हूं। …( व्यवधान)वहां शासन की इतनी अव्यवस्था चल रही है …( व्यवधान)जिसके कारण वहां लगातार बालू मजदूरों, किसानों की निर्मम हत्याएं हो रही हैं। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : रघुवंश जी, आप सदन को कुछ सुनने का मौका तो दें। …( व्यवधान)
श्री शीशराम सिंह रवि :१२ फरवरी को नवादा जिले में सात मजदूरों की हत्या की गई …( व्यवधान)१३ फरवरी को पांच किसानों की शेखूपुरा जिले में हत्या की गई।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : रघुवंश जी, आप सदन को सुनने का मौका तो दें कि वह क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने अभी तक कुछ नहीं कहा। इसलिए आप उन्हें कुछ तो कहने दें। उनके कहने के बाद आप आक्षेप कर सकते हैं।
…( व्यवधान)
श्री शीशराम सिंह रवि : १६ फरवरी को सात किसानों की नवादा जिले में हत्या की गई। …( व्यवधान)१८ फरवरी को पांच दलित मजदूरों की फिर पटना में हत्या हुई। …( व्यवधान)
२० फरवरी को एक छात्र की मधेपुरा जिले में हत्या हुई।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : राजो सिंह जी, आप बोलिये।
…( व्यवधान)
श्री शीशराम सिंह रवि : वहां दलितों, किसानों और मजदूरों पर अत्याचार हो रहे हैं। …( व्यवधान)मैं चाहता हूं कि सरकार का एक प्रतनधि मंडल वहां जाकर इसकी जांच करें। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : श्री शीश राम सिंह रवि का अब रिकार्ड में कुछ भी नहीं जायेगा।
…( व्यवधान)..*
SHRI S. JAIPAL REDDY (MIRYALGUDA): Mr. Speaker, Sir, I want to make a submission.
MR. SPEAKER: Do you want to make a submission on this issue?
SHRI S. JAIPAL REDDY : Sir, I am on a point of order.
MR. SPEAKER: There is no point of order in ‘Zero Hour’.