Judgements

Regarding Alleged Involvement Of The Bureaucrats In Corrupt … on 27 November, 2002

Lok Sabha Debates
Regarding Alleged Involvement Of The Bureaucrats In Corrupt … on 27 November, 2002


NT>

Title: Regarding alleged involvement of the bureaucrats in corrupt practices.

श्री प्रभुनाथ सिंह

(महाराजगंज, बिहार) : अध्यक्ष जी, मैंने कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से आपको सूचना दी थी जिसमें मैंने लिखा था कि देश के बड़े पदों पर बैठे हुये लोग आज यह उम्मीद करते हैं कि उससे बड़े पद पर आज या कल बैठेंगे। उनका अपना क्या काम है और किस ढंग से लोक सभा में वे अपनी शैक्षणिक योग्यता की सूचना देते हैं, वह बिलकुल असत्य और गलत होती है।

अध्यक्ष महोदय, सहारा अखबार में २१ तारीख को एक समाचार छपा है जिसका हैडिंग है :*

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): The Samata Party President had to resign because of Tehelka. Now they are defending it. … (Interruptions)

श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, मैं आपकी अनुमति से ये सब पत्र सदन के पटल पर रखना चाहता हूं…( व्यवधान)*

अध्यक्ष महोदय, हम सारे दस्तावेज आपके सामने रखना चाहते हैं…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : देखिये आपका नोटिस मेरे सामने पड़ा है, विषय सदन के सामने है…( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह : यह अखबार नहीं के.जी.बी. की रिपोर्ट है।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: I have allowed Shri Shivraj Patil to speak. On behalf of all of you, your leader Shri Shivraj Patil will speak. Please let him speak. I must know what he wants to say.

 

… (Interruptions)

 

अध्यक्ष महोदय

: आपका नोटिस आया है।

 

…( व्यवधान)

 

अध्यक्ष महोदय

: रिकार्ड पर विषय आ गया है।

….( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह : आप हमें बोलने का मौका दीजिए।…( व्यवधान)सारे लोग बोलते हैं, आप हमें भी बोलने का मौका दे। हम सारे दस्तावेज सदन के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।…( व्यवधान)

SHRI SHIVRAJ V. PATIL (LATUR): I would like to read Rule 353…… (Interruptions)

श्री प्रभुनाथ सिंह : जीरो ऑवर में कोई रूल नहीं होता।…( व्यवधान)*