Judgements

Regarding Alleged Irregularities In The Implementation Of … on 27 November, 2007

Lok Sabha Debates
Regarding Alleged Irregularities In The Implementation Of … on 27 November, 2007


>

 Title: Regarding alleged irregularities in the implementation of centrally sponsored project pertaining to Rural Development and Agriculture.

श्री हंसराज गं. अहीर (चन्द्रपुर) :   सभापति महोदय, मैं केन्द्र सरकार  का ध्यान ग्रामीण और कृषि विकास हेतु दी जा रही राशि में और विशेषकर महाराष्ट्र के चन्दरपुर और गढ़चिरौली जिलों में प्रशासन, जिला परिषद् द्वारा भारी अनियमिततायें की जा रही हैं, उस ओर आकर्षित करना चाहता हूं।

          केन्द्र सरकार द्वारा कृषि, जनजाति मंत्रालय योजना आयोग, पंचायती राज और स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से जो राशि दी जाती है, उसमें भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। दाम बढ़ाकर दिये जा रहे हैं। महाराष्ट्र के महामंडलों द्वारा सामग्री खरीद की जाती है, वे टैंडर नहीं करते हैं। वे अधिसूचित रेट कांट्रेक्ट के माध्यम से खरीद करते हैं जिसमें भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। गरीब किसानों को जो सब्सिडी मिलती है, उसका लाभ इनको नहीं मिल रहा है। ऐसे ही दवाइयों की खरीद में भ्रष्टाचार होने की शिकायतें मिल रही हैं। जब हम जिला परिषद् की मौनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन पद से जानकारी लेते हैं तो सारे मामले सामने आये हैं। किसान आत्महत्यायें कर रहे हैं। इस कार्य के लिये 31 जिलों का चयन किया गया है, उसमें विदर्भ कुछ जिलों में ऐसी राशि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत सामग्री खरीदने के लिये मिली है जिसमें व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। किसान संगठनों ने सरकार से बार बार शिकायतें की हैं।[s85]  मैं आपके माध्यम से सरकार से कहने जा रहा हूँ कि महाराष्ट्र में जिस तरीके से सामग्री खरीद की जाती है, उसको बंद करने के निर्देश दिये जाएं। …( यवधान)