Judgements

Regarding Alleged Remarks Made Against Vir Savarkar. on 18 August, 2004

Lok Sabha Debates
Regarding Alleged Remarks Made Against Vir Savarkar. on 18 August, 2004


nt>

14.13 hrs.

Title: Regarding alleged remarks made against Vir Savarkar.

The Lok Sabha reassembled after lunch

at thirteen minutes past fourteen of the Clock

(Shrimati Sumitra Mahajan in the Chair)

…( व्यवधान)

श्री अनंत गंगाराम गीते (रत्नागरि) :सभापति महोदया, कल हमने सदन में सावरकर जी के अपमान के संदर्भ में मुद्दा उठाया था कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री ने सावरकर जी, स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया है, तब सदन के नेता ने सदन में कहा कि हम इस संदर्भ में सरकार की तरफ से वक्तव्य देंगे। आज सुबह ११ बजे जब सदन गठित हुआ तब भी हमने इस मामले को उठाया था। तब चेयर से स्पीकर महोदय ने कहा कि सरकार वक्तव्य देने वाली है, लेकिन यहां सरकार की ओर से कोई वक्तव्य नहीं दिया जा रहा है। सरकार भी सावरकर जी का जान-बूझ कर यहां अपमान कर रही है। सरकार की ओर से यहां बार-बार अपमान हो रहा है।

सभापति महोदय, राज्यसभा में जब यह मामला उठा था तो वहां यह जवाब दिया गया कि हमें यह पता नहीं है कि सावरकर जी के वचनों को हटाया है या नहीं।…( व्यवधान)लेकिन महात्मा गांधी जी के वचन वहां लिखे थे।…( व्यवधान)महोदया, इस तरह बार-बार उनका अपमान किया जा रहा है।…( व्यवधान)

सभापति महोदया :गीते जी, सरकार ने कहा है तो सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा।

…( व्यवधान)श्री अनंत गंगाराम गीते : महोदया, श्री मणिशंकर अय्यर भारत सरकार के मंत्री हैं और वे दिल्ली में हैं, उन्हें यहां स्टेटमेंट देना चाहिए।…( व्यवधान)महोदया, सदन के नेता ने स्टेटमेंट देने की बात कही है।…( व्यवधान)

सभापति महोदया :गीते जी, पार्लियामेंट्री अफेयर्स मनिस्टर कुछ कहना चाहते हैं, आप उनकी बात सुन लीजिए।

…( व्यवधान)

THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF DEFENCE AND MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF PARLIAMENTARY AFFAIRS (SHRI BIJOY HANDIQUE): Madam, please give me some time. I will get back to the House on this issue. … (Interruptions)

श्री अनंत गंगाराम गीते : सभापति महोदया, इस सरकार द्वारा सावरकर जी के बारे में इस प्रकार से नहीं हो सकता। यह कोई तरीका नहीं है।…( व्यवधान)इस देश के महान स्वतंत्रता सेनाना वीर सावरकर जी का अपमान हुआ है। यहां पर सदन के नेता को आकर स्टेटमेंट देना चाहिए।…( व्यवधान)अब सरकार की ओर से कहा जाता है कि बात करके बताया जायेगा। यह जान-बूझकर किया जा रहा है। …( व्यवधान)स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया जा रहा है और यहां सावरकर जी का अपमान किया जा रहा है। जान-बूझकर सरकार के एक मंत्री द्वारा उनको अपमानित कर रहे हैं और सदन में स्टेटमेंट नहीं दे रहे हैं।…( व्यवधान)

सभापति महोदया : जब वे बोल रहे हैं तो उन्हें समय देना चाहिए। आप सुनिये।

…( व्यवधान)

श्री अनंत गंगाराम गीते : सभापति महोदया, यह मामला कल से उठा हुआ है, राज्य सभा का सदन एडजर्न हो गया। इसके बारे में यहां पर सदन में वक्तव्य नहीं दिया, सरकार इसे गम्भीरता से नहीं ले रही हैं।…( व्यवधान)

SHRI BIJOY HANDIQUE: How can I give my reaction? … (Interruptions) Please give me some time. I will get back to the House. … (Interruptions)

सभापति महोदया : ऐसा नहीं होगा, आप सुनिये। Please take your seats.

… (Interruptions)

SHRI BIJOY HANDIQUE: Let me see what I can do. … (Interruptions)

श्री अनंत गंगाराम गीते : सभापति महोदया, मणिशंकर अय्यर यहां मंत्री हैं, उन्होंने वीर सावरकर जी का अपमान किया है।…( व्यवधान)

सभापति महोदया : आप लोग भी एक बात समझिये कि जब सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने यह बात कही है, that they will come back with some information, तो आपको उसके लिए समय देना चाहिए।

श्री अनंत गंगाराम गीते : एक मंत्री के खिलाफ हम यहां पर कल से बात उठा रहे हैं। मंत्री से जानकारी लेने में सरकार को कितना समय लगता है?…( व्यवधान) वीर सावरकर जी का अपमान हम किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं कर सकते। सारे देश की जनता आज इसके लिए क्रोधित हो चुकी है। सावरकर जी, जिनकी बदौलत आज हम यहां पर इस सदन में बैठे हुए हैं, ये जो मंत्री यहां बैठे हैं, ये उनकी बदौलत यहां पर बैठे हैं।…( व्यवधान) हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान मंत्री करें और सरकार खामोश रहे, यह बर्दाश्त नहीं हो सकता। वहां सदन के नेता ने सदन में वक्तव्य दिया है…( व्यवधान)

सभापति महोदया : नहीं, इतना समय तो आपको देना पड़ेगा।

श्री अनंत गंगाराम गीते : अभी तक उनकी स्टेटमेंट यहां पर नहीं आ रहा है। कल से हम यहां पर मांग कर रहे हैं। यहां सदन में जब तक स्टेटमेंट नहीं होगा या श्री मणिशंकर अय्यर यहां पर माफी नहीं मांगेंगे, सदन का कार्यवाही नहीं चलनी चाहिए।…( व्यवधान)यह सावरकर जी का अपमान है, यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है। सरकार की ओर से अपमान हो रहा है और सरकार उस पर बयान भी नहीं करने जा रही है।…( व्यवधान)

सभापति महोदया : आप बार-बार नहीं कहें। इतना समय तो आपको देना पड़ेगा।

श्री अनंत गंगाराम गीते : सावरकर जी के अपमान के संदर्भ में सरकार को यहां पर बयान तुरन्त देना चाहिए, लेकिन सरकार भी उनका अपमान करना चाहती है। जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने इस देश को आजादी दिलाई है, उनकी बदौलत ही आज सदन में हम यहां पर स्वतंत्र हिन्दुस्तान में बैठे हैं और सरकार की ओर से बार-बार…( व्यवधान)

MADAM CHAIRMAN: You will have to give time.

श्री अनंत गंगाराम गीते : सभापति महोदय, यहां पर सरकार को वक्तव्य देना चाहिए।