Title: Regarding arrest and imprisonment of hundreds of people for organizing a peace rally in Faizabad, Uttar Pradesh.
(बलिया, उ.प्र.) : सभापति महोदय, आपकी अनुमति से आपके द्वारा मैं वधि और न्याय मंत्री का ध्यान एक समस्या की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शान्ति मार्च निकालने की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार से मांगी थी। स्थानीय अधिकारियों ने अनुमति दे दी थी। बाद में अनुमति वापिस ले ली गई और जो लोग एकत्र हुए थे, उनमें से मुझे कहा गया कि लगभग सौ से अधिक, दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, निश्चित संख्या मुझे मालूम नहीं है। उन्हें १४ दिन के लिए जेल में भेज दिया गया है। धारा १४४ के अन्तर्गत १४ दिन के लिए जेल भेजना स्वयं में जरा अच्छा नहीं लगता। मुझे विश्वास है कि वधि मंत्री अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे, उत्तर प्रदेश सरकार को इस बारे में सलाह देंगे। मैं भी आपके जरिए उत्तर प्रदेश सरकार से यह निवेदन करता हूं कि इस तरह की घटनाओं को रोका जाए तो अच्छा होगा अन्यथा अनावश्यक रूप से अशान्ति होगी।
13.03 hrs
The Lok Sabha then adjourned for Lunch till Fourteen of the Clock.
—————-