Judgements

Regarding Commissioning Of Gas Based Power Project At Dadri, Gautam … on 29 July, 2009

Lok Sabha Debates
Regarding Commissioning Of Gas Based Power Project At Dadri, Gautam … on 29 July, 2009


>

Title : Regarding commissioning of Gas Based Power Project at Dadri, Gautam Budh Nagar, UP.

 

उपाध्यक्ष महोदय : मुलायम सिंह जी, केवल आप बोलिए। आपके पीछे जो माननीय सदस्य खड़े हैं, कृपया उन्हें बैठने के लिए कहिए।

…( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव :  उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सदन के ध्यान में लाना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार ने गाजियाबाद में एक पॉवर प्लांट की स्थापना की स्वीकृति दी थी। वह 37,500 मैगावाट का प्लांट गैस आधारित है। हम लगातार केन्द्रीय सरकार से गैस देने की प्रार्थना करते रहे, लेकिन उसने गैस नहीं दी। अगर केन्द्र सरकार उक्त गैस आधारित विद्युत प्लांट को गैस दे देती, तो उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और अन्य प्रान्तों में बिजली पहुंच जाती और अंधेरे प्रदेशों में रोशनी हो जाती । उत्तर प्रदेश को तो केवल 13-14 सौ मैगावाट बिजली की जरूरत थी, लेकिन ये गैस नहीं दे रहे हैं।

उपाध्यक्ष महोदय : आपका विषय हो गया। अब आप बैठ जाइए।

श्री मुलायम सिंह यादव : अभी नहीं हुआ है।

          महोदय, ये गैस नहीं दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि उस प्लांट के लिए केन्द्र सरकार गैस दे।

          महोदय, दूसरी बात यह है कि देश में बिजली का संकट है और बिना बिजली के आम आदमी परेशान है। जब यह मामला हाईकोर्ट में गया, तो हाईकोर्ट ने निर्णय दिया कि उक्त प्लांट हेतु सरकार को गैस देनी चाहिए। हाईकोर्ट में सरकार ने कोई पैरवी नहीं की। अब केन्द्र सरकार हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में अपील करने गई है। मैं आपके माध्यम से पूछना चाहता हूं कि इसका क्या मतलब है?

सरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यों गई? बिजली पैदा करने के लिए उस प्लांट को गैस केन्द्र सरकार को देनी है, लेकिन गैस नहीं दी जा रही है। सरकार यह भी बताना नहीं चाहती है कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। मेरे अनुसार यह सरकार एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाना चाहती है। …( व्यवधान) हमारे लिए कहते हैं कि हम अनिल अम्बानी से मिले हुए हैं। …( व्यवधान) हमें कोई मतलब नहीं है।

उपाध्यक्ष महोदय : आपका विषय हो गया।

श्री मुलायम सिंह यादव : अभी नहीं हुआ है। हमें बिजली चाहिए। केन्द्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यों गई? उस प्लांट को गैस नहीं देनी पड़े, इसलिए यह सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई है। यानी गैस को रोकने के लिए यह सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई है। इससे 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान एन.टी.पी.सी. को होगा। सरकार एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट गई। सरकार का यह कदम खुल्लमखुल्ला, जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने के बराबर है। देश का विकास बिजली के बिना सम्भव नहीं है। प्लांट को गैस नहीं देने के कारण एन.टी.पी.सी., जो सरकारी संस्था है, उसे 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

उपाध्यक्ष महोदय : आपने अपनी बात रख दी है।

श्री मुलायम सिंह यादव : उपाध्यक्ष महोदय, मैं यह पूछना चाहता हूं कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यों गई है? सरकार देश को 30 हजार करोड़ रुपए का घाटा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट क्यों गई?

उपाध्यक्ष महोदय : आपका विषय हो गया।

श्री मुलायम सिंह यादव : उपाध्यक्ष महोदय, मेरा विषय तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक सरकार की ओर से उत्तर सदन में नहीं आ जाएगा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट क्यों गई?उपाध्यक्ष महोदय, जब तक जबाव नहीं आएगा, तब तक हम संतुष्ट नहीं होंगे। 30 हजार करोड़ रुपए का घाटा सरकार के उपक्रम को इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि सरकार एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाना चाहती है। हम पर आरोप लगाए जाते हैं। यदि अनिल अम्बानी और और मुकेश अम्बानी का विवाद है, तो यह दो उद्योगपतियों का विवाद है।…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : विषय तो आपने सदन में प्रस्तुत कर दिया है।

श्री मुलायम सिंह यादव : महोदय, उत्तर प्रदेश में बिजली प्लांट को केन्द्र सरकार गैस नहीं देना चाहती है, फिर दूसरे सूबों में इसी प्रकार के बिजली के प्लांट तीन जगह और लग रहे हैं, वहां गैस क्यों दी जा रही है? उत्तर प्रदेश को आप अंधेरे में क्यों रखना चाहते हैं?  दिल्ली में बिजली की परेशानी है, राजस्थान में बिजली की कमी है और हरियाणा में कठिनाई है। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आइटम नंबर 12.

          श्रीमती सुषमा स्वराज की तरफ से अनुरोध प्राप्त हुआ है कि उनकी तरफ से सदन में श्री यशवन्त सिन्हा को चर्चा प्रारम्भ करने की अनुमति दी जाए।

श्री मुलायम सिंह यादव : उपाध्यक्ष महोदय, ऐसा नहीं है। हमारी बात का उत्तर माननीय मंत्री महोदय दें, हम यह अनुरोध करना चाहते हैं। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : माननीय सदस्य, श्री मुलायम सिंह का भाषण रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा। माननीय सदस्य श्री यशवन्त सिन्हा के अतिरिक्त अन्य किसी भी माननीय सदस्य का भाषण रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा।

…( व्यवधान) [RPM2] *

उपाध्यक्ष महोदय : बाकी की बात रिकार्ड नहीं होगी, आपकी ही रिकार्ड होगी।

श्री यशवंत सिन्हा (हज़ारीबाग): उपाध्यक्ष महोदय…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप लोग कृपया बैठ जायें। आपने अपनी बात रख दी है। अब सरकार अपना जवाब देगी या नहीं देगी, यह सरकार पर निर्भर है, इसलिए आप बैठ जाइये।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप लोग कृपया बैठ जाइये, सदन को चलने दीजिए। श्री यशवन्त सिन्हा जी।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : यशवन्त सिन्हा जी, आप शुरू कीजिए। रिकार्ड में सिर्फ यशवन्त सिन्हा जी की बात जाएगी। कृपया बैठ जायें।

…( व्यवधान)

संसदीय कार्य मंत्री और जल संसाधन मंत्री (श्री पवन कुमार बंसल): मेरी इस बात पर माननीय सदस्य श्री मुलायम सिंह जी सहमत होंगे कि जब हाउस में एकदम कोई मसला उठाया जाता है कि सरकार क्यों सुप्रीम कोर्ट में गई या क्या मसला है, वह यहां इस वक्त हम नहीं कह सकते, लेकिन इतना मैं विश्वास जरूर दिलाता हूं कि जो बात यहां कही जाती है, मैं उस बात को हमारे जो सम्बन्धित मंत्री हैं, उनके इल्म में जरूर ले आता हूं।…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : ठीक है, आपके विषय में मंत्री जी ने बोल दिया है।

 

 

* Not recorded.

श्री मुलायम सिंह यादव : नहीं, वह सवाल नहीं आया। मेरा कहना है कि मंत्रिमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। माननीय संसदीय कार्य मंत्री भी जवाब दे सकते हैं, विदेश मंत्री भी जवाब दे सकते हैं, कोई भी दे सकता है, नहीं तो प्रधानमंत्री जी दे सकते हैं, कोई तो जवाब दे सकता है।…( व्यवधान)

SHRI PAWAN KUMAR BANSAL: Sir, this matter was raised immediately after the Question Hour and the House was adjourned for two hours. We could not transact any business. Again the same matter is being raised. … (Interruptions) Will the House be held to ransom like this and that we cannot discuss anything else? … (Interruptions)

उपाध्यक्ष महोदय : माननीय सदस्य, आपकी बात आपने रख दी है, सरकार ने भी सुन ली है। सरकार उचित समय पर जवाब देगी, आज आप हाउस चलने दीजिए।

…( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव : जवाब कब देंगे, समय बता दीजिए। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : यह हमारा डिसाइड करने का काम नहीं है, यह सरकार का काम है।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : माननीय सदस्यगण, कृपया सदन को चलने दीजिए।

श्री शैलेन्द्र कुमार (कौशाम्बी): आप एक तिथि बता दें कि कब जवाब देंगे।…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : यह काम चेयर से नहीं होता है।

…( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव : यह देश का सवाल है। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आप लोग बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : श्री यशवंत सिन्हा।

…( व्यवधान)

श्री शैलेन्द्र कुमार : मंत्री जी का इस पर जवाब आना चाहिए। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : कृपया सदन को चलने दीजिए।

…( व्यवधान)

श्री जगदम्बिका पाल (डुमरियागंज): यह मामला इन्होंने सदन के संज्ञान में ला दिया है। …( व्यवधान)

 

MR. DEPUTY-SPEAKER: The House stands adjourned to meet again at 3.00 p.m.

 

14.11 hrs

The Lok Sabha then adjourned till Fifteen of the Clock. 

 

 

15.00 hrs .

(The Lok Sabha reassembled at Fifteen of the Clock)

(Madam Speaker in the Chair) SUBMISSION BY MEMBER RE: COMMISSIONING OF GAS BASED POWER PROJECT AT DADRI, GAUTAM BUDH NAGAR, UTTAR PRADESH-Contd.

  

…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : कृपया शान्त हो जाइए।

…( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी): अध्यक्ष महोदया, मेरा निवेदन है कि सरकार की तरफ से उत्तर आना चाहिए।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : मंत्री महोदय कुछ कहना चाहते हैं, आप सुन लीजिए।

…( व्यवधान)

श्री मुलायम सिंह यादव : मंत्री जी मेरी बात सुनकर ही बोलेंगे।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

संसदीय कार्य मंत्री और जल संसाधन मंत्री (श्री पवन कुमार बंसल):  मैं इनकी एक-एक बात का जवाब नहीं दे सकता हूं।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : आप सुबह बोल चुके हैं। उन्हें उत्तर देने दीजिए।

…( व्यवधान)

श्री पवन कुमार बंसल :  मुलायम सिंह जी, आज चार बार ऐसा हो चुका है।…( व्यवधान) सुबह क्वश्चन आवर से पहले, क्वश्चन आवर के बाद और बाद में भी इस बारे में दो बार जिक्र होता रहा है। इन्होंने यह बात उठाई है। मैं आपके माध्यम से सदन को इतना ही बताना चाहता हूं और इन्हें विश्वास भी दिलाना चाहता हूं कि संबंधित मंत्री इस पर सोमवार को अपनी स्टेटमैंट दे देंगे, वे रिस्पौंड कर देंगे।।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : अब शान्त हो जाइए।

…( व्यवधान)

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY (KOLKATA UTTAR): Why was the issue of price rise — listed for discussion today — not discussed in the House? Is Mr. Anil Ambani so important that the issue of price rise is going to be dropped from the table of discussion? … (Interruptions) We are fixing up time for the discussion on price rise in the Business Advisory Committee (BAC). … (Interruptions) The issue of price rise is an important issue. You had called the name of Mr. Basudeb Acharia to initiate the discussion on this issue, but it was not discussed. It is unfortunate. … (Interruptions) Members are coming to discuss the most vital and burning issue of the country, but it is not being allowed to be discussed in the House. Somebody’s gas line has been … (Interruptions)

अध्यक्ष महोदया : आप बैठ जाइए।

…( व्यवधान)

MADAM SPEAKER: All this will not go on record.

(Interruptions) …*

अध्यक्ष महोदया : आप बैठिए।

…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदया : वे प्राइस राइज़ के बारे में बात कर रहे हैं, आप बैठ जाइए। आज प्राइस राइज़ पर डिसकशन थी लेकिन नहीं हो पाया। उनकी चिन्ता है, वे बोल रहे हैं।

…( व्यवधान)

SHRI SUDIP BANDYOPADHYAY : It is a disgrace. … (Interruptions)

MADAM SPEAKER: We are having the meeting of BAC in a little while. We will discuss it, and we will fix the time for it.

 

 

 

 

           * Not recorded.