>
Title : Regarding drought situation in Jharkhand.
श्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता (हज़ारीबाग) : अध्यक्ष महोदय, झारखंड में बारिश न होने के कारण अकाल पड़ा हुआ है। झारखंड के हजारीबाग, गढ़वा, डालटन, चतरा, गरिडी, पोलारमा, बोकारो सहित दर्जनों जिलों में वर्षा न होने के कारण २५ परसेंट भी धान की फसल का रोपण नहीं हुआ है।…( व्यवधान)
SHRI RAM KRIPAL YADAV (PATNA): What about me?
MR. SPEAKER: Your leader has asked not to give more opportunity to senior Members. You are such a senior Member, and he is a new Member.
श्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता : झारखंड की आधी से ज्यादा आबादी भदई फसल पर निर्भर करती है। इस बार झारखंड में भदई की फसल भी नहीं हुई है और अगले साल भी अकाल पड़ा था। अकाल और सूखाड़ के चलते दो सौ से ज्यादा लोगों की भूख से मौत हुई थी। इस बार भी भयंकर स्थिति है। अभी से लाखों लोगों ने यहां से दूसरे राज्यों में पलायन करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार कुछ भी करने में अक्षम है।
मैं आपके माध्यम से केंद्र सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि अकाल और सूखाड़ के कारण झारखंड में भयंकर स्थिति है और लाखों लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। इस तरफ केंद्र सरकार जल्द ध्यान दे और राहत का कार्य शुरू करवाए ताकि इस पलायन को रोका जा सके और भूख के कारण लोगों की मौत न हो।
MR. SPEAKER: Dr. Arun Kumar Sarma, you were absent when I had called you earlier. You should give notice and be present.
… (Interruptions)