Judgements

Regarding Inclusion Of Some Tainted Ministers In The Cabinet. on 16 August, 2004

Lok Sabha Debates
Regarding Inclusion Of Some Tainted Ministers In The Cabinet. on 16 August, 2004


nt>

Title: Regarding inclusion of some tainted Ministers in the Cabinet.

श्री सुशील कुमार मोदी (भागलपुर) : +ÉvªÉFÉ àÉcÉänªÉ, BÉEãÉ àÉÉxÉxÉÉÒªÉ |ÉvÉÉxÉàÉÆjÉÉÒ VÉÉÒ xÉä…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Shri Modi, I have committed myself to you. I will give you chance.

SHRI BASU DEB ACHARIA (BANKURA): Sir, now `Zero Hour’.

MR. SPEAKER: There is no `Zero Hour’. This is the time after Question Hour.

… (Interruptions)

अध्यक्ष महोदय : सुनिये, उनको बोलने दीजिए।

श्री रघुनाथ झा (बेतिया) : हम प्रतिकार नहीं कर रहे हैं लेकिन इनके बाद सही बात हमें भी बोलने दीजिए। हमारे हाथ में कोर्ट का आर्डर है। इनके बाद हमें भी बोलने दीजिए।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : सुशील जी, आपको बोलने का मौका दिया है, आप बोलिये।

श्री सुशील कुमार मोदी : अध्यक्ष जी, कल माननीय प्रधान मंत्री जी ने लालकिले की प्राचीर से अपना भाषण करते हुए कोड ऑफ कंडक्ट, कोड ऑफ अथीक्स और कोड ऑफ बैस्ट प्रैक्टिसेज की बात कही है।

प्रधान मंत्री ने एक ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया है, जो पांच साल से कानून की निगाह में फरार है और उसके खिलाफ वारन्ट निकला हुआ है। केवल इतना ही नहीं, आठ साल पहले भूतपूर्व प्रधान मंत्री, श्री एच.डी. देवेगौडा ने उसी व्यक्ति अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया था। मैं जानना चाहता हूं कि क्या प्रधान मंत्री किसी को मंत्री बनाते समय आईजी की रिपोर्ट पर विचार नहीं करते हैं…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: But you do not refer to the details of the allegation. You may only mention it.

… (Interruptions)

श्री सुशील कुमार मोदी : अध्यक्ष महोदय, मैं कहना चाहता हूं कि चुनाव आयोग से मोहम्मद तस्लीमुद्दीन ने तथ्यों को छिपाया कि उनके खिलाफ कोई नान-बेलेबल-वारन्ट है। आज स्थिति यह है, जब नान-बेलेबल-वारन्ट नहीं था, तो उन्होंने ट्रांजिट बेल के लिए क्यों एप्लाई किया। जो एक्यूज्ड है, वही ट्रांजिट बेल के बाद पटना जाता है और मुख्यमंत्री के आवास पर हाई-लैवल मीटिंग होती है और एक्युज्ड की उपस्थिति में सरकार ने यह निर्णय लिया है कि मुकदमों के वापिस लिया जाए।

MR. SPEAKER: You have raised it. You cannot make any allegation without following the procedure. You have mentioned it.

श्री सुशील कुमार मोदी : महोदय, मैं केवल इतना जानना चाहता हूं, जो व्यक्ति चार साल से फरार है, वह इस सदन का सदस्य हो सकता है? क्या वह सदन के अन्दर बैठ सकता है? बिहार की सरकार ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमें कैसे वापिस ले सकती है? वहां के होम कमिश्नर ने इस मामले में पक्ष लेने से विरोध किया है। ए.जी. १४ महीने तक बैठे रहे, कोई फैसला नहीं दिया। कल जब हम लोगों ने इस मामले को उठाया, तो मंत्री को बचाने के लिए बिहार सरकार ने न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: No. This is not fair.

… (Interruptions)

SHRI SUSHIL KUMAR MODI : Sir, this is blatant and naked misuse of State power and this House should not allow it. The State Government should not be allowed to withdraw these type of cases.… (Interruptions)मोहम्मद तस्लीमुद्दीन जैसे व्यक्ति के ऊपर नौ मुकदमें चल रहे हैं।

MR. SPEAKER: This matter does not pertain to this House. This matter is for the State Government to deal with.

… (Interruptions)

श्री सुशील कुमार मोदी : नौ मुकदमों में शामिल हैं। इनको मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: You show that to m e. I will deal with it. Please allow other Members also to speak.

… (Interruptions)

श्री सुशील कुमार मोदी : ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए, जिसने स्टेट पावर का मिसयूज किया है।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Mr. Jha, I have told you already. When I call you, you go on shouting.

… (Interruptions)

श्री सुशील कुमार मोदी : ऐसे मामले तो राज्य सरकार वापिस नहीं कर सकती है।

MR. SPEAKER: You have made your point. It is more than enough. It is all right. Nothing more should be recorded.

(Interruptions) *

* Not Recorded.

श्री रघुनाथ झा : महोदय, श्री सुशील मोदी इस सदन के सदस्य हैं और बिहार में विपक्ष के नेता रहे हैं। इनको महारत हासिल है…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Nothing of what Mr. Modi speaks should be recorded.

(Interruptions)*

MR. SPEAKER: Now, Mr. Modi, you gave me your words. You are not keeping your word.

… (Interruptions)

श्री रघुनाथ झा : अध्यक्ष महोदय, मेरे हाथ में माननीय कोर्ट का आदेश है। बिहार के चीफ सैक्रेटरी ने प्राइम मनिस्टर के प्रिंसिपल सैक्रेटरी को लिखा है कि मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के मामले में सारे आदेश स्थगित किए जाते हैं। …( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Nothing is being recorded.

MR. SPEAKER: Mr. Aditya Nath Yogi, I will call you to speak on your matter.

MR. SPEAKER: No notice is given. That is not being recorded. Nothing is being recorded.