12.39 hrs.
Title: Regarding need to conduct CBI Inquiry into murder of Smt. Phoolan Devi, Ex-MP.
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली):अध्यक्ष महोदय, झारखण्ड में डोमेसाइल के संबंध में उठाया गया कदम असंवैधानिक है। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मुझे पहले आपका नाम एनाउन्स तो करने दीजिए।
MR. SPEAKER: The first subject that I would like to take up is to be raised by Shri Ramdas Athawale. Always, he speaks last but today he is to speak first.
(PANDHARPUR): Everyday, I am the last but today I am the first.
अध्यक्ष महोदय, फूलन देवी इस सदन की दो बार सदस्या थीं। २५ जुलाई, २००१ को अशोक रोड पर उनका मर्डर हुआ था। अपने देश और संसद के लिए यह बहुत गम्भीर बात है। एक साल बाद कुछ लोग अरैस्ट किए गए हैं लेकिन इसके पीछे क्या राज था क्योंकि इसके पीछे कई सूत्रधार थे। क्या इंटैंशन थी? श्रीमती फूलन देवी के चरित्र पर अलग-अलग आरोप जरूर थे लेकिन एक महिला की इज्जत पर हाथ लगाने के बाद उन्होंने जो क्रांति की, वह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपना पूरा जीवन चरित्र बदला और समाजवादी पार्टी की संसद सदस्य बनीं। उन्होंने बुद्धिज्म को स्वीकार किया और बाबा साहेब अम्बेडकर जी की विचारधारा को अपनाया। जीवन में इतना परिवर्तन करने के बाद उनकी हत्या हुई जो अच्छी बात नहीं है। मेरा सरकार से सवाल है कि अभी तक इसकी जांच ठीक से क्यों नहीं हुई है? हमारी मांग है कि इस प्रकरण की सीबीआई द्वारा जांच करानी चाहिए और पूरी रिपोर्ट लाने की आवश्यकता है। गृह मंत्रालय इस बारे में अवश्य विचार करे। यहां गृह राज्य मंत्री बैठे हैं। वह इसका जवाब दें।
THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF HOME AFFAIRS (SHRI CH. VIDYASAGAR RAO): Sir, I have taken note of it. … (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय: प्रमोद जी, प्रश्न यह है कि श्रीमती फूलन देवी की हत्या को एक साल हो गया है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इसके लिए कौन जिम्मेदार था, इसकी जल्दी सीबीआई से जांच करवायी जाए, यह मांग माननीय सदस्य ने की है।
THE MINISTER OF PARLIAMENTARY AFFAIRS AND MINISTER OF COMMUNICATIONS AND INFORMATION TECHNOLOGY (SHRI PRAMOD MAHAJAN): Sir, I will convey these sentiments personally to the hon. Minister of Home Affairs. … (Interruptions)
________