Judgements

Regarding Need To Hand Over Maintenance Of National Highway No. 22 In … on 22 December, 2005

Lok Sabha Debates
Regarding Need To Hand Over Maintenance Of National Highway No. 22 In … on 22 December, 2005

>

Title : Regarding need to hand over maintenance of National Highway No. 22 in Himachal Pradesh to the State Public Works Department for proper upkeep and maintenance.

 

श्रीमती प्रतिभा सिंह (मंडी) : महोदय, मैं आपके माध्यम से सदन एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री का ध्यान हिमाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमांत जिले किन्नौर तक जाने वाले नेशनल हाइवे नं. २२ की दयनीय दशा की ओर दिलाते हुए निवेदन करना चाहती हूँ कि इस सड़क का रख-रखाव वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के अधीन, ग्रैफ (GREF)द्वारा किया जा रहा है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी होती है और नेशनल हाइवे कई घंटे बंद रहता है।

महोदय, ग्रैफ साधन तथा धन के अभाव के कारण इस मार्ग का रख-रखाव ठीक प्रकार से नहीं कर पा रही है और मार्ग काफी समय तक अवरूद्ध हो जाता है। इससे स्थानीय नागरिकों, किसानों, बागवानों को बहुत कठिनाई होती है क्योंकि उनकी नकदी फसलें रास्ते बन्द होने के कारण मंडियों तक नहीं पहुंच पाती हैं और उन्हें बहुत घाटा उठाना पड़ता है।पर्यटक भी रास्ता बन्द होने के कारण फंसे रहते हैं।

मेरी आपके माध्यम से रक्षा मंत्री जी से प्रार्थना है कि वे सीमांत जिले किन्नौर को देश से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे नं. २२ का रख-रखाव हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग को सौंपे तथा उसे इसका बेहतर रख-रखाव करने हेतु आवश्यक उपकरण्, मशीनरी तथा पर्याप्त धनराशि मुहैया कराएं।

सभापति महोदय : श्री मधुसूदन मिस्त्री – उपस्थित नहीं।