Title: Regarding need to review the decision to provide guarantee to Enron Company in Dabhol Power Project in Maharashtra – Laid.
श्री हरीभाऊ शंकर महाले (मालेगांव ): दाभोल पावर प्रोजेक्ट के संबंध में महाराष्ट्र सरकार द्वारा जो एनरोन कंपनी के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट सन १९९३ में किया वह जल्दबाजी में किया गया। गारंटी के संबंध में देने वाली केन्द्र तथा महाराष्ट्र दोनों सरकारों के संबंध में जो भी व्यवस्थाएं बनीं वह परिस्थिति के विपरीत बनी जिसके कारण किसानों व आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा क्योंकि उन्हें बिजली अधिक दर पर खरीदनी पड़ेगी। इस प्रकार हम देखते हैं कि गारंटी की व्यवस्थाओं से यह प्रतीत होता है कि यह पूर्णत: देश हित तथा लोकहित में नहीं है।
अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि संपूर्ण गारंटी एग्रीमेंट को फिर से रिन्यू किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो निकट भविष्य में इसके और भी विपरीत प्रभाव सामने आने लग जाएंगे।
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Please go to your seats.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : आप अपनी सीटों पर जाइए। यहां से कैसे बोलेंगे?
…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: The House stands adjourned to meet again on Friday, 22nd December, 2000 at 11 a.m.
1406 hours
The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock
on Friday, December 22, 2000/Pausa 1, 1922 (Saka).
————–