/b>
Title: Regarding police firing on a rally pertaining to problems of farmers and labourers organised by Samajwadi Party and arrest of several workers and leaders of the party in Lucknow, Uttar Pradesh.
श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद): सभापति जी, मुझे एक आवश्यक सूचना सदन को देनी है। आज लखनऊ में हमारी पार्टी के युवा संगठन की ओर से एक प्रदर्शन के आयोजन की घोषणा की गई थी।
१९ तारीख को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री राम शरण दास ने जिलाधिकारी, लखनऊ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निवेदन किया था कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा।…( व्यवधान)
श्री वी.धनञ्जय कुमार (मंगलौर): यह स्टेट सब्जैक्ट है।…( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन : यह स्टेट सब्जैक्ट नहीं है। वहां लाठीचार्ज हुआ है…( व्यवधान)हजारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। वहां श्री मुलायम सिंह जी भी सुरक्षित नहीं हैं।…( व्यवधान)
SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : It is a State subject. … (Interruptions)
MR. CHAIRMAN : I gave him permission to make his submission.
SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : My point is what about the business listed in today’s agenda? … (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: Shri Ramji Lal Suman, please put it in one or two sentences.
… (Interruptions)
SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : How can they be allowed to raise anything at any time? … (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन : यह बहुत गंभीर मामला है, हमारी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री मुलायम सिंह यादव जी जान को खतरा है। यह बहुत गंभीर मामला है।
डॉ.लक्ष्मीनारायण पाण्डेय (मंदसौर): सभापति महोदय, मुझे भी बोलने की आज्ञा दी जाए। धार जिले में तीन लोगों की हत्या हो गई है…( व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: He sought my permission. I gave him permission. I allowed him to make his submission in one or two sentences.
… (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: He sought my permission and I gave him the permission.
SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : Under what rule is he making this submission?
MR. CHAIRMAN: Please sit down. I have given him the permission.
SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : Under what rule, Sir?
श्री रामजीलाल सुमन : सभापति महोदय, मैं सदन को सूचना देना चाहता हूं।…( व्यवधान)आप हाउस को व्यवस्थित करिये। इस तरह ये सदन नहीं चल सकता, ये आपकी शक्ति को चुनौती दे रहे हैं। … (Interruptions) Who are you to ask that? … (Interruptions)
SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : Who are you to ask me that? … (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: I gave him the permission.
SHRI PRAVIN RASHTRAPAL (PATAN): He has been permitted by the hon. Chairman. … (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: I have permitted him to make a submission. He said that four Members of this House have been taken into custody and, therefore, he wanted to make a submission.
Please do not obstruct him.
… (Interruptions)
श्री वी.धनञ्जय कुमार : यह उन्हें बताना पड़ेगा कि हम कौन हैं।…( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन : वहां हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पिट रहे हैं। वहां हजारों लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं।…( व्यवधान)
डॉ.लक्ष्मीनारायण पाण्डेय : सभापति महोदय, सदन नियमों के अंतर्गत चलता है…( व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: Dr. Pandeya, he sought my permission and I gave him the permission.
… (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन : मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप हाउस को व्यवस्थित करिये।
श्री वी.धनञ्जय कुमार : यह किस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।…( व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: I have given him the permission to make a submission about the arrest of four MPs including his leader, Shri Mulayam Singh Yadav.
… ()
MR. CHAIRMAN: Please take your seat. I have given him the permission.
SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : Look at the way the hon. Member is speaking.