१२.१८ hrs.
Re: Remarks reportedly made by the Minister of Petroleum and Natural Gas against Veersavarkar
Title: Regarding reported instruction of the Minister of Petroleum and Natural Gas to remove the thoughts of freedom fighter V D Savarkar inscribed at “Swatantra Jyoti” in Port Blair””””s Cellular Jail.
(रत्नागरि) :उपाध्यक्ष महोदय, हमने १५ अगस्त को आजादी की सालगिरह मनायी। देश को आजादी दिलाने वाले जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, उनमें से एक अग्रणी सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर हैं। उपाध्यक्ष जी, जो हमारे राष्ट्र पुरुष हैं, उनमें से एक वीर सावरकर हैं। …( व्यवधान)इसलिए हमने संसद के सैंट्रल हॉल में सावरकर जी की …( व्यवधान)उपाध्यक्ष महोदय, यह क्या तरीका है? …( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Mr. Athawale, please sit down. This is not to be recorded.
(Interruptions)*उपाध्यक्ष महोदय: गीते जी के अलावा कोई बात रिकॉर्ड में नहीं जाएगी।
…( व्यवधान)… (कार्यवाही वृत्तान्त में सम्मिलित नहीं किया गया।)
उपाध्यक्ष महोदय: आठवले जी, आप बैठ जाएं।
…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय: ऱघुनाथ झा जी, आप बैठ जाएं।
…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: This is not to be recorded. Only the statement of Mr. Geete will be recorded and nothing else.
(Interruptions) *श्री अनंत गंगाराम गीते : उपाध्यक्ष जी, इसलिए राष्ट्र पुरुषों का जो सम्मान किया जाता है, उसके मुताबिक…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय: मैं थोड़ी सी बात हाउस के माननीय सदस्यों को बताना जरूरी समझता हूं।
MR. DEPUTY-SPEAKER: It has been decided by the leaders that Shri Anant Gangaram Geete will make a statement. After that the hon. Leader of the House will make a statement. So, keep silence.
* Not Recorded.
… (Interruptions)
श्री अनंत गंगाराम गीते : उपाध्यक्ष जी, देश के जो महापुरुष हैं, उनका सम्मान किया जाता है। उन्हीं में से एक स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का पोट्र्रेट लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोहर जोशी ने उन के सम्मान में संसद के केन्द्रीय कक्ष में लगाया था।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Hon. Members, no running commentary please.
… (Interruptions)
श्री अनंत गंगाराम गीते : उनका फोटो लगाने से पहले लोक सभा की जनरल परपज़ेज कमेटी की बैठक में समति के सदस्यों ने चर्चा की थी जिसमें सभी पार्टियों के नेता उसके सदस्य होते हैं। उस समति में सभी नेताओं की एक राय से यह फैसला लिया गया कि वीर सावरकर का फोटो संसद के केन्द्रीय कक्ष में लगाया जाये।…( व्यवधान)
श्री रघुनाथ झा (बेतिया) : हमने विरोध किया था…( व्यवधान)
श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण-मध्य) : उपाध्यक्ष जी, उस बैठक में श्री मुलायम सिंह यादव और वर्तमान अध्यक्ष श्री सोम नाथ चटर्जी भी शामिल थे।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Athawale, do not waste time.
श्री अनंत गंगाराम गीते : उपाध्यक्ष जी, यह देश का दुर्भाग्य है कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री श्री मणिशंकर अय्यर ९ अगस्त को ‘ क्रान्ति दिवस’ पर सेलुलर जेल में स्वतंत्रता ज्योति का उद्घाटन करने के लिये गये थे। उस सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को १० साल कैद हुई थी। जिस स्वतंत्रता ज्योति का निर्माण किया गया था, उसके लिये श्री राम नाइक, तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन को निर्देश दिया था कि उस ज्योति पर स्वतंत्रता सेनानियों के वचनों को उद्धृत किया जाये जिनमें स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, वीर सावरकर, मदन लाल ढींगड़ा और शहीद भगत सिंह के नाम शामिल हों। केन्द्र में सरकार बदल जाने के बाद श्री राम नाईक पेट्रोलियम मंत्री नहीं रहे और उसके स्थान पर श्री मणि शंकर अय्यर पेट्रोलियम मंत्री हो गये। इसी ९ अगस्त को श्री अय्यर के हाथों उस स्वतंत्रता ज्योति का उद्घाटन हुआ। दुर्भाग्य से जिस स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने देश की आजादी के लिये सब से ज्यादा योगदान दिया, उनके वचनों को…( व्यवधान)उपाध्यक्ष जी, ये लोग मेरी बात सुनना भी नहीं चाहते हैं। सारे अखबारों में इस तरह की खबरें आई और महाराष्ट्र टाइम्स ने तो सम्पादकीय लिखा कि पेट्रोलियम मंत्री श्री मणि शंकर अय्यर ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन को इस आशय का आदेश दिया है कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों के वचनों को उद्धृत करने का आदेश दिया गया था, उनमें से वीर सावरकर के वचनों को हटाया जाय़े। इस तरह वीर सावरकर के वचनों को हटा दिया गया। उपाध्यक्ष जी, इस प्रकार की खबर सब समाचार-पत्रों में आई है। अभी पेट्रोलियम मंत्री नहीं बैठे हैं लेकिन सरकार के नेता बैठे हुये है। मैं एक और बात का संदर्भ देना चाहूंगा कि जब श्री अय्यर पोर्ट ब्लेयर की सेलुलर जेल में उद्घाटन करने गये, उसके बाद उनका एक वक्तव्य‘तरुण भारत’ में आया…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : क्या इससे संबंधित बात है या कोई और बात है?
श्री अनंत गंगाराम गीते : उपाध्यक्ष जी, यह उस से संबंधित है। श्री अय्यर ने उद्घाटन के बाद यह वक्तव्य दिया कि वीर सावरकर, जिनका संबंध महात्मा गांधी की हत्या से है,उनके नाम से पोर्ट ब्लेयर एअरपोर्ट का नाम वीर सावरकर एअरपोर्ट कर दिया गया है…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : जब आपके लीडर बोल रहे हैं, आप क्यों डिस्टर्ब कर रहे हैं?
श्री अनंत गंगाराम गीते : उपाध्यक्ष जी, सदन के नेता यहां उपस्थित हैं।
जिस राष्ट्र पुरुष का सम्मान के साथ सैन्ट्रल हॉल में पोरट्रेट लगाया गया है, जिसे सभी ने सहमति दी है, उस स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी का अपमान भारत सरकार के एक मंत्री द्वारा किया गया है और उसकी निन्दा हम इस सदन में कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सरकार को उसकी निंदा करनी चाहिए और सरकार को इस संदर्भ में अपना वक्तव्य देना चाहिए। यह अपमान सावरकर जी का नहीं, यह अपमान सारे स्वतंत्रता सेनानियों का है, यह अपमान स्वतंत्रता संग्राम का है, यह अपमान देश की सौ करोड़ जनता का है। इसलिए मणिशंकर अय्यर जी को इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सरकार को इस संदर्भ में सदन में वक्तव्य देना चाहिए …( व्यवधान)और सावरकर जी के जिन वचनों को हटाया गया है, उन वचनों को फिर से स्वतंत्रता ज्योति पर लगाया जाना चाहिए।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, Shri Pranab Mukherjee to respond to it.
श्री रघुनाथ झा : उपाध्यक्ष महोदय, हम मणिशंकर अय्यर जी को बधाई देते हैं।…( व्यवधान)
श्री अनंत गंगाराम गीते : इन्हें आजादी के बारे में क्या मालूम है…( व्यवधान)उपाध्यक्ष जी, सावरकर जी का इन्होंने मजाक बना दिया।…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : गीते जी, अब आप बैठिये।
…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: All of you, please sit down.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: You are not allowed to speak. Only, he will speak.
… ()
: प्लीज, सिट डाउन।
…