Lok Sabha Debates
Regarding The Need To Grant Licences To The Tour Operators With A View … on 27 February, 2006
Title : Regarding the need to grant licences to the tour operators with a view to attract foreign tourists in the Country.
श्री राजेश कुमार मांझी (गया) : अध्यक्ष महोदय, विदेशी पर्यटकों को हमारे यहां प्राइवेट लोगों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टूरिस्ट ऑपरेटर जो इस काम में विदेशी पर्यटकों की सहायता करते हैं, उन्हें लाईसेंस नहीं दिया जाता है। इससे विदेशी पर्यटक काफी निरूत्साहित होते हैं। फलस्वरूव विदेशी मुद्रा की आमदनी में कमी आती है।
इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि टूरिस्ट ऑपरेटरों को शीघ्रातिशीघ्र लाइसेंस दिया जाये ताकि विदेशी पर्यटन को देश में बढ़ावा मिल सके।