Judgements

Registration Of False Cases Against Political Leaders And Workers In … on 30 August, 2007

Lok Sabha Debates
Registration Of False Cases Against Political Leaders And Workers In … on 30 August, 2007


>

Title: Registration of false cases against political leaders and workers in Uttar Pradesh.

श्री राजनारायन बुधौलिया (हमीरपुर, उ0प्र0) :  उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सदन का ध्यान एक गम्भीर मामले की ओर दिलाना चाहता हूं। इस समय उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दुर्भावनावश प्रत्येक जिले में विशेष काउन्टर के तहत…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: This is a State matter.

श्री राजनारायन बुधौलिया  : उपाध्यक्ष महोदय, आप हमें बता दीजिए कि यह मैटर हम कहां उठाएं?

          महोदय, सभी पार्टियों के राजनीतिक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिना जांच किए लगाए जा रहे फर्जी मुकदमों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिन व्यक्तियों ने विधान सभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभायी या जिन्होंने चुनाव लड़ा एवं हार गए, उनके खिलाफ एक-एक व्यक्ति पर एक से लेकर दस-दस तक फर्जी मुकदमे कायम किए जा रहे हैं। मेरे संसदीय क्षेत्र हमीरपुर-महोबा में लगातार फर्जी मुकदमे सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों द्वारा या उनके इशारों पर दर्ज कराकर निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है तथा उनके साथ जेलों के अन्दर ज्यादती की जा रही है।

          अतः सदन के माध्यम से मेरा अनुरोध है कि राजनीतिक दुर्भावनावश आम आदमी, विपक्षी पार्टियों के सक्रिय कार्यकताओं एवं नेताओं के ऊपर दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमों को रोकने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं तथा दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापिस कराए जाएं। धन्यवाद।

श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल)  : मैं बुधौलिया जी द्वारा कही गई बात से स्वयं को सम्बद्ध करता हूं।

 

19.52 hrs. The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock

on[r91] Friday, August 31, 2007/Bhadra 9, 1929 (Saka).         

 

 

___________