Judgements

Requested To Enact A Legislation To Use The Coupons Given To Mps For … on 13 March, 2001

Lok Sabha Debates
Requested To Enact A Legislation To Use The Coupons Given To Mps For … on 13 March, 2001

Title: Requested to enact a legislation to use the coupons given to MPs for admission to kendriya Vidyalaya and Navodaya Vidyalaya and also to inquire into the murder of seventeen allegedly naxalites in Mrzapur, U.P.

. श्रीमती फूलन देवी

(मिर्ज़ापुर):अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री जी का ध्यान केन्द्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए दिए गये दो कूपनों की ओर दिलाना चाहती हूं। एक तरफ तो जनता हमारे प्राण खाती है कि एडमीशन करवाओ और दूसरी ओर हमारे संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय नहीं है नवोदय विद्यालय है। मानव संसाधन और विकास मंत्री जी यहां बैठे हुए हैं मैं उनका ध्यान इस बात की ओर दिलाना चाहूंगी कि वे कोई ऐसा कानून बना दें जिससे कि उन कूपनों के द्वारा जहां केन्द्रीय विद्यालय हैं वहां पर केन्द्रीय विद्यालयों में और जहां पर नवोदय विद्यालय हैं वहां पर नवोदय विद्यालयों में भी एडमीशन मिल सके।

दूसरा, हमारे मिर्जापुर जिले में कहीं बाहर से १७ निर्दोष लोगों को लाकर नक्सलाइट कहकर हत्या कर दी गयी। उसकी जांच कराई जाए। उनमें मल्लाह भी हैं, हरिजन और गरिजन तथा दबे-कुचले लोग भी हैं उनको नक्सलाइट बताकर हत्या की गयी है।…( व्यवधान )

श्री रामशकल (राबट्र्सगंज): अध्यक्ष जी, यह मेरे क्षेत्र का मामला है। यहां पर गलत-बयानी हो रही है…( व्यवधान )

श्रीमती फूलन देवी: अध्यक्ष जी, गांव के दबे-कुचले लोगों को मार दिया गया है,

…( व्यवधान )उसकी जांच करायी जाए कि कितने उसमें नक्सलाइट थे और कितने उसमें निर्दोष लोग मारे गये हैं। मिर्जापुर जिले में कहां से नक्सलाइट आ गये, इसकी भी जांच कराई जाए।…( व्यवधान )

अध्यक्ष महोदय : श्री जी.एम. बनातवाला।