Title: Requests the Central Government to intervene to restart M.S.K. Textile Mills in Karnataka.
श्री बासवराज पाटिल सेडाम (गुलबर्गा): माननीय सभापति जी, कर्नाटक प्रांत के उत्तरी भाग में ११२ साल पुरानी एम.एस.के. टैकसटाइल मिल, जिसमें हजारों लोग काम करते हैं, एक छोटे से कारण की वजह से बंद हो गई है। मैंने मंत्री से सदन में एक प्रश्न भी इस सम्बन्ध में पूछा था और उसके लखित उत्तर में बताया गया कि सभी लोगों को वेतन दिया जा रहा है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि १५-२० साल से काम करने वाले २५५ लोगों को वेतन नहीं दिए जाने के कारण उनके परिवार भुखमरी के कारण सड़क पर आ गए हैं। मैं सरकार से इस पर ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रार्थना करता हूं कि जिस छोटे से कारण की वजह से फैकटरी बंद हुई है, सरकार तुरंत उसमें हस्तक्षेप करके समस्या को सुलझाकर फैकटरी को शुरू कराए और जिनको वेतन नहीं दिया जा रहा है उनको तुरंत वेतन का भुगतान कराए।