an>
Title: Shortage of Fertilizers in the country.
चौधरी लाल सिंह (उधमपुर) : उपाध्यक्ष जी, मैं एसोसिएट बिलकुल नहीं करूंगा। आप जानते हैं कि एग्रीकल्चरिस्ट कम्युनिटी कितनी मुसीबत में है, जिसके लिये मुझे बहुत ही अफसोस है। मंत्री महोदय ने पिछले प्रक्योरमेंट सीज़न में बाहर से गन्दम मंगाया था और हमने सोचा था कि इस बार डिपार्टमेंट किसानों की काफी मदद करेगा कि उसको तकलीफ नहीं होगी परन्तु हुआ इसके उलटा है। आप जानते हैं कि हमारी स्टेट में कितना गन्दम होता है। इसलिये हमारी स्टेट से ७५ हजार मीटि्रक टन डीएपी खाद और २५०० मीटि्रक टन फासफोरस खाद की डिमांड की गई है। २६ अक्तूबर से २६ नवम्बर के बीच में गन्दम का बुवाई सीज़न शुरु होता है। उसके बाद लेट वैरायटी लगती है। अगर लेट वैरायटी लगेगी तो उसका झाड़ और उसकी फसल की यील्ड बहुत कम होगी। इससे न केवल किसानों की बल्कि देश की मरने की बारी आ जाती है। मेरा कहना है कि जब बुवाई सीज़न आता है तो कम से कम सरकार को इस चीज का इन्तजाम करना चाहिये। मैं सदन के नोटिस में एक बात और लाना चाहूंगा कि जम्मू कश्मीर सरकार के डीलिंग कन्सन्र्डएक जाइंट सैक्रेटरी के पास फाइल पड़ी हुई है। मेरा निवेदन है कि इसे क्लीयर कराया जाये।…(व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय :+ÉÉ{É ãÉÉäMÉ ¤Éè~ VÉɪÉå* gÉÉÒàÉiÉÉÒ ºÉÖVÉÉiÉÉ BÉEä £ÉÉÉhÉ BÉEä +ÉãÉÉ´ÉÉ +ÉÉè® ÉÊBÉEºÉÉÒ BÉEÉÒ ¤ÉÉiÉ ÉÊ®BÉEÉbÇ {É® xÉcÉÓ VÉɪÉäMÉÉÒ*
…(व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : आप बैठ जायें। डा. मिश्रा, जब आपकी बारी आयेगी तो मैं आपका नाम बुलाऊंगा।