Judgements

Shortage Of Power In Maharashtra And Other Parts Of The Country. on 16 March, 2007

Lok Sabha Debates
Shortage Of Power In Maharashtra And Other Parts Of The Country. on 16 March, 2007

Title: Shortage of power in Maharashtra and other parts of the Country.

श्री हंसराज गं. अहीर (चन्द्रपुर) : माननीय सभापति महोदय, मैं महाराष्ट्र में बिजली की कमी की वजह से वहां की जनता जो त्रस्त हैं, उसके बारे में कहना चाहता हूं। महाराष्ट्र में करीब पांच हजार मेगावाट बिजली की कमी है, जिसकी वजह से पूरे महाराष्ट्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आठ से १२ घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होती, बिजली की कटौती होती है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र की सारी जनता व्यवसायी, सामान्य नागरिक, उद्योग, व्यापारी, कृषि क्षेत्र में किसान भाई हैं, शिक्षा के क्षेत्र में सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। हाल ही में नागपुर के नज़दीक छात्रों ने इस मांग को लेकर आंदोलन किया कि रात के समय बिजली में कटौती मत कीजिए। इन लोगों ने एक बहुत बड़ा आंदोलन किया था और पुलिस फायरिंग में राज्य की पुलिस ने तीन छात्रों को गोली मारी और उन छात्रों की मौत हो गई।[rep23] 

सभापति महोदय, उनमें से करीब नौ छात्र गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। मैं केन्द्र सरकार को बताना चाहता हूं कि यह मामला बहुत गम्भीर बनता जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री जी ने कहा है कि हम २०१० तक बिजली की आपूर्ति नहीं कर पाएंगे, क्योंकि बिजला का उत्पादन कम हो रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि प्रदेश को ४ हजार मैगावाट बिजली दी जाए, लेकिन भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री ने केवल २०० मैगावाट बिजली ही महाराष्ट्र को दी है। मेरी आपके माध्यम से भारत सरकार से मांग है कि वह तुरन्त महाराष्ट्र राज्य को ४ हजार मैगावाट बिजली उपलब्ध कराए।