ont>
Title: Situation arising out of illegal mining of sand, soil and deforestation activities.
(फिरोजाबाद): अध्यक्ष महोदय, उच्चतम न्यायालय के आदेश और राज्य सरकार के शासनादेश के बावजूद, उच्चतम न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। जब श्री मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस समय उन्होंने चम्बल नदी से बालू निकालने के लिए पट्टे दिए थे। इससे सरकार को प्रति वर्ष ७५ लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती थी। १२ दिसम्बर १९९६ को माननीय उच्चतम न्यायालय में रिट पैटिशन संख्या २०२ /९५ टीएम गोंडा बर्मन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के आदेश से खनन का जो काम होता था बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इटावा, आगरा के बाह इलाके को मिला कर ३१५ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को वन्य जीव क्षेत्र घोषित किया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भी वहां वनों की कटाई हो रही है। उच्चतम न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। रेत माफिया रेत निकालने का काम रोज कर रहे हैं। यह बीजेपी के लोग करा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का यह धंधा है। …( व्यवधान)वहां अवैध बालू खनन हो रहा है। आप जिस एजेंसी से चाहें जांच करा लें। वहां जंगलों की अवैध कटाई और अवैध बालू का खनन करना इन लोगों का धंधा बन गया है। …( व्यवधान)मेरे बार-बार अनुरोध करने के बाद भी यह काम आज तक बंद नहीं हुआ है। हम इसमें आपका संरक्षण चाहते हैं। सरकार इसे गम्भीरता से ले और तत्काल इसे बंद कराने का काम करे। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद वहां आला अफसरों पर कोई मनोवैज्ञानिक प्रभाव नहीं पड़ा है। पुलिस के अफसर, और वन विभाग के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के लोगों से मिल कर इस धंधे को करा रहे हैं। …( व्यवधान)
DR. VIJAY KUMAR MALHOTRA (SOUTH DELHI): This is not proper… (Interruptions)
श्री शिवराज सिंह चौहान: यह आपत्तिजनक बात है। यह तरीका ठीक नहीं है। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: आपने मुझे कहा था कि यह विषय सामाजिक हित के कारण जरूर उठाना है। मैं आपसे विनती करूंगा कि इसमें पार्टी पॉलटिक्स लाकर इस विषय के महत्व को कम क्यों कर रहे हैं?
श्री रामजीलाल सुमन : वहां जो कुछ हो रहा है, मैं उसके बारे में आपसे प्रार्थना कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि इसकी जांच करा लें।
MR. SPEAKER: Do not bring Party politics here. इस विषय में कोई रास्ता निकल सकता है।
श्री श्याम बिहारी मिश्र (बिल्हौर) : अध्यक्ष महोदय, यह गलत बयान करके सदन को गुमराह कर रहे हैं।
श्री रामजीलाल सुमन : यह वहां के बारे में क्या जानते हैं? वह मेरा संसदीय क्षेत्र है। वहां जो कुछ हो रहा है, मैं उसे भुगत रहा हूं। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: आपका समय पूरा हो गया है। प्लीज, आप बैठिए।
श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, मैं आपका संरक्षण चाहता हूं क्योंकि यह एक गम्भीर विषय है। आप अपने स्तर से इसकी जांच करा लीजिए।