nt>
Title: Situation arising out of the drought prevalent in Punjab.
श्री अविनाश राय खन्ना (होशियारपुर) : अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से एक गम्भीर बात सरकार के ध्यान में लाना चाहता हूं। पंजाब में बिजली और पानी की स्थिति बहुत ही खराब है। इस समय जिस किसान को अपने खेत में होना चाहिए, वह आज सड़क पर बैठा हुआ है। उसके खेत के लिए सरकार की तरफ बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। पंजाब के किसान को अन्नदाता कहा जाता है, लेकिन आज वह बेकार हो गया है। मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि वह पानी और बिजली की व्यवस्था करने के लिए कदम उठाए।
MR. SPEAKER: The House stands adjourned for Lunch to meet at 1415 hours.
13.08 hrs.
The Lok Sabha then adjourned for Lunch till fifteen minutes
past Fourteen of the Clock.
——–