Judgements

Statement Regarding Government Business For The Week Commencing The … on 23 February, 2001

Lok Sabha Debates
Statement Regarding Government Business For The Week Commencing The … on 23 February, 2001


>Title: Statement regarding Government Business for the week commencing the 26th February, 2001 and submission by the Members.

संसदीय कार्य मंत्री तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (श्री प्रमोद महाजन): अध्यक्ष महोदय, मैं आपकी अनुमति से यह सूचित करता हूं कि सोमवार, २६ फरवरी, २००१ से प्रारम्भ होने वाले सप्ताह के दौरान इस सदन में निम्नलखित सरकारी कार्य लिया जायेगा:- आज की कार्यसूची से बकाया सरकारी कार्य की किसी मद पर विचार। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा। कराधान वधि (संशोधन) अध्यादेश, २००१ का निरनुमोदन चाहने वाले सांवधिक संकल्प पर चर्चा और अध्यादेश का प्रतिस्थापन चाहने वाले विधेयक पर विचार और पारित करना।

SHRI SUNIL KHAN (DURGAPUR): The following items may be included in the next week’s agenda: The tragic death of 30 employees of Bagdighi Colliery in BCCL. The mini-ratna, a profitable Public Sector like BALCO disinvestment at throwaway prices.Mr. Minister is here. He should tell the House as to why did he disinvest BALCO at throwaway prices. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: What is this? Is it `Zero Hour’ now? This is a submission and Members are submitting their grievances now. There is a procedure for it. Shri Vilas Muttemwar.

… (Interruptions)

SHRI VILAS MUTTEMWAR

(NAGPUR): The following items may be included in the next week’s agenda:- Serious situation arising out of Government’s failure to streamline

PDS in the country. Reported deterioration in the law and order situation in the capital city of Delhi affecting life and property of the people.

श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी (देवरिया) :अध्यक्ष महोदय, मैं अनुरोध करता हूं कि २६ फरवरी से शुरू सप्ताह की कार्यसूची में निम्नलखित विषय को सम्मिलित करने की कृपा करें।

“कारगिल युद्ध की समीक्षा समति की रिपोर्ट पर चर्चा”

प्रो. रासा सिंह रावत

(अजमेर): अध्यक्ष महोदय, कृपया आगामी सप्ताह की कार्यसूची में निम्न विषयों को सम्मिलित कर कृतार्थ करें। अजमेर जिले कि विजयनगर नामक कस्बे में विगत एक वर्ष से स्थापित एवं सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित टी.वी.,एल.पी.टी. रिले केन्द्र के कर्मचारियों की नियुक्ति कर जनहितार्थ शीघ्र प्रारम्भ किये जाने की आवश्यकता। राजस्थान में अजमेर स्थित छोटे से सार्वजनिक उपक्रिम एच.एम.टी. की इकाई के हजारों कर्मचारियों के हितार्थ अधिकाधिक जोब एवं कार्य के आदेश प्रदान कर नियमित रूप से चलाये जाने की आवश्यकता। इसे किसी भी स्थिति में बंद नहीं किया जाए। धन्यवाद।

श्री रवीन्द्र कुमार पाण्डेय

(गरिडीह) :अध्यक्ष महोदय, निम्नलखित विषयों को अगले सप्ताह की कार्यसूची में जोड़ने की कृपा करें। दामोदर घाटी निगम के अन्तर्गत बोकारो थर्मल पावर स्टेशन और चन्द्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति संबंधी लम्बित मामले का निष्पादन तत्काल प्रभाव से करने की अपेक्षा। झारखण्ड राज्य के बोकारो, गरिडीह और धनबाद जिले के क्रमश:खैराचातर, दांतू, अंगवाली, भेण्डरा, तुपकाडीह, तेलो, पोरदाग, बांसपहाड़ (तोपचौची) प्रखण्ड के अन्तर्गत नये टेलीफोन एक्सचेंज की स्थापना और इस क्षेत्र में अनियमित टेलीफोन व्यवस्था को नियमित करने की महती आवश्यकता। धन्यवाद।

SHRI M. CHINNASAMY (KARUR): Sir, the following items may be included in the next week’s agenda:- Need to convert existing highways in Tamil Nadu into National

Highways and allocation of adequate funds for widening the existing

National Highways. Need to make available potable water to all villages in Tamil Nadu.

 
 

श्री प्रहलाद सिंह पटेल

(बालाघाट): अध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्यवाही में निम्नलखित विषय शामिल किये जाएं। देश में बिजली संकट को देखते हुए डीजल जैसी अति महत्वपूर्ण कृषि उपयोग की सामग्री जो केरोसिन तेल से कम ज्वलनशील भी है उसे कृषि उपयोग की महत्ता की द्ृष्टि से केरोसिन तेल के समान गांव में वितरण की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित करे ताकि कृषकों का समय एवं धन बच सके। कार्बेट नेशनल पार्क में हाथियों की हत्या हो या मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के पेंच अभ्यारण्य में हाथियों की मृत्यु तथा शेरों का करन्ट द्वारा मारा जाना सभी तस्करों की कार्यवाहियां प्रतीत होती हैं। अत: नन्दन कानन वन की सामूहिक शेरों की मृत्यु हो या अन्य नेशनल पार्कों में वन्य जीवों की मृत्यु, यह किसी षडयंत्र का हिस्सा महसूस होता है। अत: इन प्रकरणों की जांच हेतु कड़े कदम सरकार उठाये। धन्यवाद।

श्री विजय गोयल

(चांदनी चौक) : अध्यक्ष महोदय, अगले सप्ताह की कार्य सूची में निम्न विषय जोड़ जाएं। भूकम्प की संभावना को देखते हुए दिल्ली में अवैध निर्माण के जिम्मेदार अफसरों तथा बिल्डरों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। चांदनी चौक को दिल्ली की राजधानी का दिल होने के कारण इस ऐतिहासिक क्षेत्र को विशेष दर्जा दिया जाए। धन्यवाद।

DR. V. SAROJA (RASIPURAM): Sir, the following items may be included in the next week’s agenda:- Need to amend the Medical Council of India Act, 1956 with a view to giving equal representation to all States. Need to take up Sethu Samundram Project on priority basis.

SHRI KHARABELA SWAIN (BALASORE): The following items may be included in the next week’s agenda:- The impact of the removal of quantitative restrictions on Indian Industry. The impact of WTO on agriculture of this country.

 
 

MR. SPEAKER: The House will now take up the ‘Zero Hour’. Shri Suresh Ramrao Jadhav.

… (Interruptions)

12.10 hrs.