>
Title: The Minister of Rural Development laid the statement regarding Status of implementation 22nd Report of the Standing Committee on Rural Development pertaining to the Department of Rural Development, Ministry of Ruarl Development.
ग्रामीण विकास मंत्री (डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह): महोदय, मैं उपरोक्त विषय पर अपना वक्तव्य सभा पटल पर रखता हूं:-
मैं लोक सभा के 01 सितम्बर, 2004 के बुलेटिन भाग-II द्वारा जारी आदरणीय लोक सभा अध्यक्ष के निदेश 73 ‘क’ के अनुपालन में ग्रामीण विकास विभाग (2006-2007), 14वीं लोक सभा, की ग्रामीण विकास से संबंधित स्थायी समिति की 22वीं रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के संबंध में यह वक्तव्य सभा पटल पर रखता हूं।
ग्रामीण विकास से संबंधित स्थायी समिति की 22वीं रिपोर्ट (14वीं लोक सभा) 03 अगस्त, 2006 को लोक सभा में प्रस्तुत की गई थी। यह रिपोर्ट वाऩ 2006-2007 के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ग्रामीण आवास योजना से संबंधित है। समिति की रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 25.07.2007 को ग्रामीण विकास से संबंधित स्थायी समिति को भेज दी गई थी। इन सिफारिशों की स्थिति को दर्शाने वाला विवरण ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लोक सभा में अगस्त, 2007 में तथा राज्य सभा में सितम्बर, 2007 में प्रस्तुत किया गया था। सिफारिशों से संबंधित स्थिति को दर्शाने वाली संशोधित की गई कार्रवाई रिपोर्ट लोक सभा में 18.11.2008 को भेज दी गई है।
उक्त रिपोर्ट में समिति ने 56 सिफारिशें की हैं, जिन पर सरकार को कार्रवाई करने को कहा गया है। ये सिफारिशें मुख्य रूप से ग्रामीण आवास की जरूरतों तथा उसका वित्त पोाण, ग्रामीण आवास के लिए उपयुक्त प्रोद्योगिकी, डिजाइन और इन्दिरा आवास योजना के कार्यान्वयन इत्यादि के संबंध में हैं।
समिति द्वारा की गई विभिन्न सिफारिशों के कार्यान्वयन की मौजूदा स्थिति मेरे वक्तव्य के साथ संलग्न अनुबंध में दी गई हैं, जो सदन के पटल पर प्रस्तुत है। मेरा अनुरोध है कि इसे पढ़ लिया गया समझा जाए।
* Laid on the Table and also placed in Library, see No. LT- 9543/2008